Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जैविक संसाधन के 17 केंद्र खोले जाएंगे, 22 अगस्त तक जमा करें आवेदन

21 अगस्त 2025, खंडवा: जैविक संसाधन के 17 केंद्र खोले जाएंगे, 22 अगस्त तक जमा करें आवेदन – भारत सरकार के कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय की नेशनल फार्मिंग योजना के तहत जिले में 17 जैव-इनपुट संसाधन केन्द्र खोले जाएंगे। परियोजना संचालक ‘आत्मा ‘ ने बताया कि इनमें खण्डवा में 3, पंधाना 3, छैगांवमाखन 3, पुनासा 2, हरसूद 2, खालवा 2, बलड़ी 2 केन्द्र खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि जैव-इनपुट संसाधन केन्द्रों के लिए स्थानीय कृषि उद्यमी, किसान उत्पाद संगठन, स्वयं सहायता समूह, प्राथमिक सेवा सहकारी समिति मर्यादित से आवेदन आमंत्रित  किए  गए हैं।  आवेदन निर्धारित प्रपत्र में 22 अगस्त शाम 6 बजे तक सम्बंधित विकासखण्ड स्तरीय कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेजों में संस्था का पंजीयन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और सदस्यों की सूची जमा करना अनिवार्य है। साथ ही आवेदक को उत्पादों के भंडारण की व्यवस्था, कम से कम दो वर्षों का प्राकृतिक खेती का अनुभव, केंद्र संचालन का विस्तृत बिजनेस प्लान देना होगा। जैव-इनपुट संसाधन केन्द्र के लिए आवेदक के पास पशुधन, पौधों पर आधारित बायोमास जैसे कच्चे माल की पर्याप्त उपलब्धता होनी चाहिए। यदि  गौमूत्र और गोबर की आपूर्ति स्वयं की नहीं हो, तो पांच कि.मी. के दायरे में स्थित गौशाला से व्यवस्था करनी होगी। जैव-इनपुट संसाधन केन्द्र संचालन के लिए स्वयं सहायता समूह, किसान उत्पाद संगठन, प्राथमिक सेवा सहकारी समिति मर्यादित गौशाला, ग्राम पंचायत या अन्य समुदाय आधारित संगठन से साझेदारी का विवरण देना होगा।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com