कटनी: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से कृषक को मिली फसल क्षतिपूर्ति
12 जून 2026, कटनी: कटनी: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से कृषक को मिली फसल क्षतिपूर्ति – कृषि कार्य सदैव जोखिमों से भरा रहता है, मौसम की अनिश्चितता अक्सर किसानों के सामने बड़ी चुनौती बनकर खड़ी होती है। परंतु, कटनी जिले के ग्राम देवरी हटाई के किसान डॉ. विकास कुमार श्रीवास्तव ने यह साबित कर दिया है कि यदि किसान समय रहते सरकारी योजनाओं का लाभ लें, तो वे प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
वर्ष 2024-25 में प्रतिकूल मौसम के कारण डॉ. श्रीवास्तव की फसल को भारी नुकसान पहुँचा। यह स्थिति उनके लिए आर्थिक संकट का कारण बन सकती थी और भविष्य की खेती पर भी असर डाल सकती थी। हालांकि, डॉ. श्रीवास्तव ने पहले ही अपनी फसल का बीमा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत करवा लिया था। यही दूरदर्शिता कठिन समय में उनके के लिए संबल बन कर काम आई।फसल क्षति के बाद उन्हें योजना के तहत 62 हजार 275 रूपये की मुआवजा राशि प्राप्त हुई।
यह आर्थिक सहायता न केवल उनके नुकसान की भरपाई में सहायक बनी, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास के साथ अगली फसल की तैयारी करने के लिए भी प्रेरित किया।किसान डॉ. श्रीवास्तव कहते हैं कि “प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ने मुझे कठिन समय में सहारा दिया। इससे मुझे नई शुरुआत करने का हौसला मिला है। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।”
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

