कटनी: कोदो-कुटकी की खरीदी के लिए किसान पंजीयन की तारीख बढ़ी, अब 25 नवंबर तक मिलेगा मौका
07 नवंबर 2026, नई दिल्ली: कटनी: कोदो-कुटकी की खरीदी के लिए किसान पंजीयन की तारीख बढ़ी, अब 25 नवंबर तक मिलेगा मौका – मध्यप्रदेश के कटनी जिले में रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026-27 में कोदो-कुटकी उपार्जन के लिए ई-उपार्जन पोर्टल पर किसान पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 नवंबर कर दी गई है। इसी तरह पंजीकृत किसानों के सत्यापन की समय-सीमा भी बढ़ाकर 30 नवंबर निर्धारित की गई है। पूर्व में पंजीयन की अंतिम तिथि 5 नवंबर और सत्यापन की अंतिम तिथि 10 नवंबर तय थी।
कलेक्टर आशीष तिवारी ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में अधिकाधिक कोदो-कुटकी उत्पादक किसानों का पंजीयन कराने तथा पंजीकृत किसानों का समय पर सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्रदेश के 15 चयनित जिलों में कोदो एवं कुटकी का उपार्जन प्रस्तावित है।
इसके लिए श्रीअन्न प्रोत्साहन कंसोर्टियम ऑफ फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को जिम्मेदारी सौंपी गई है। चयनित जिलों में कटनी के अलावा मंडला, डिंडोरी, जबलपुर, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, मैहर, रीवा, सतना, सीधी और सिंगरौली शामिल हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


