कटनी : किसानों से उर्वरकों का अग्रिम उठाव (खरीद) करने की अपील
05 जून 2026, कटनी: कटनी : किसानों से उर्वरकों का अग्रिम उठाव (खरीद) करने की अपील – किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए जिले के किसानों से महत्वपूर्ण अपील की है। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, अरुणिमा सेन ने बताया कि जिले में खरीफ फसलों के लिए विभिन्न उर्वरकों की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। सीजन के दौरान भीड़ भाड़ और असुविधा से बचने के लिए उन्होंने किसानों से समय रहते उर्वरकों का अग्रिम उठाव (खरीद) करने की अपील की है।
जिले में है उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता – पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में जिले के खुदरा विक्रेताओं के पास पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। जिले में यूरिया 5 हजार 704 मीट्रिक टन, डीएपी 1046 मीट्रिक टन, एनपीके 970 मीट्रिक टन, एसएसपी 1875 मीट्रिक टन और म्यूरेट ऑफ पोटाश 84 मीट्रिक टन उपलब्ध है।
ई-विकास प्रणाली से घर बैठे बुक करें ई-टोकन– किसानों को सुगमता पूर्वक और उनकी पसंद के निर्धारित दिन व समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए जिले में ई-विकास प्रणाली संचालित की जा रही है। किसान भाई ई-विकास प्रणाली के पोर्टल evikash.mpkrishi.mp.gov.inया बलराम ऐप (Balram app) के माध्यम से अपने नजदीकी खाद विक्रेताओं का चयन कर उर्वरक के लिए ई-टोकन बुक कर सकते हैं। इसके अलावा, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के सक्रिय सदस्य भी अपनी पात्रता के अनुसार समिति से ई-टोकन बुक कराकर खाद प्राप्त कर सकते हैं।
असुविधा होने पर इन नंबरों पर करें संपर्क – यदि किसानों को ई-टोकन बुक करने या खाद प्राप्त करने में कोई असुविधा होती है, तो वे विकासखंडवार संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।कोई भी असुविधा होने पर विकासखंड कटनी के किसान प्रभारी वरिष्ठ कृषि अधिकारी श्री खगेश गुप्ता (8359805944) एवं कृषि विस्तार अधिकारी श्री राहुल मिश्रा (9993194207), श्री जयेश दुबे (9174759983) से संपर्क कर सकते हैं। इसी प्रकार विकासखंड बड़वारा के किसान कृषि विस्तार अधिकारी श्री रामाअवतार दांगी (9926683807) और श्री राहुल जाटव (9111461254) से, विकासखंड रीठी के किसान प्रभारी वरिष्ठ कृषि अधिकारी श्रीमती सुमा मरकाम (9340314165) और कृषि विस्तार अधिकारी श्री कालू चौधरी (9669742206) से संपर्क कर सकते हैं।
जबकि विकासखंड विजयराघवगढ़ में वरिष्ठ कृषि अधिकारी श्री वाय. के. कश्यप (7999386657), कृषि विस्तार अधिकारी श्री हरिओम चंद्रवंशी (9617958950), श्री राहुल सोनानिया (8818883013) एवं श्री देवकुमार रघुवंशी (8602330450) से, विकासखंड बहोरीबंद के किसान प्रभारी वरिष्ठ कृषि अधिकारी श्री ए के ऐमा (9111391183), कृषि विस्तार अधिकारी भूपेन्द्र रघुवंशी (8319290498), श्री मोहन सोलंकी (9926515183) से संपर्क कर सकते है।
वहीं विकासखंड ढीमरखेड़ा के किसान प्रभारी वरिष्ठ कृषि अधिकारी श्री आर.एस. श्याम (9424955935), कृषि विस्तार अधिकारी श्री विकास पाटीदार (8889311083), श्री पंकज चौपड़ा (6394639730) और स्नेहलता कोरचे (8959734479) से संपर्क कर सकते हैं।इसके अलावा समस्त जिले के किसानों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी कृषि श्रीमती पूनम समदरिया (7000958837) से भी संपर्क किया जा सकता है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

