Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

काना की गाय ने दिया सर्वाधिक 12.300 लीटर दूध, मिला पहला ईनाम

20 फरवरी 2023, बुरहानपुर: काना की गाय ने दिया सर्वाधिक 12.300 लीटर दूध, मिला पहला ईनाम – मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजनान्तर्गत पशु पालन विभाग द्वारा भारतीय उन्नत नस्ल की गायों की प्रतियोगिता रेणुका कृषि उपज मण्डी प्रांगण में 13 एवं 14 फरवरी, 2023 को आयोजित की गई।  प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को गौपालन हेतु प्रेरित करना है। प्रतियोगिता में 20 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें से 10 अधिक दुग्ध देने वाली गायों को ही शामिल किया गया। पशुपालक श्री काना खोड़ा निवासी ग्राम झीरी की गाय ने 12.300 लीटर दुग्ध उत्पादन कर प्रथम पुरूस्कार पाया।

उपसंचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं ने बताया कि, योजनान्तर्गत अधिक  दूध  देने वाली गायों के पशुपालकों को पुरूस्कृत किया जाता है, ताकि गौपालन में पशुपालकों की रूचि बढ़े और अधिक से अधिक लोग गौपालन करें।  प्रतियोगिता में 20 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें से 10 अधिक दुग्ध देने वाली गायों को ही शामिल किया गया। 13 फरवरी को सुबह एवं शाम का दुध उत्पादन एवं 14 फरवरी को सुबह का दुग्ध उत्पादन, इस प्रकार कुल तीन समय  के  दुग्ध उत्पादन का औसत निकाला  गया।

पशुपालक श्री काना खोड़ा निवासी ग्राम झीरी की गाय ने सबसे अधिक 12.300 लीटर दुग्ध उत्पादन कर प्रथम पुरूस्कार राशि रूपये-51000/- का ईनाम प्राप्त किया। इसी क्रम में द्वितीय स्थान पर अधिक दुग्ध उत्पादन वाली श्री नौधन वामा निवासी ग्राम झीरी की गाय ने 12.264 लीटर दुग्ध उत्पादन कर द्वितीय पुरूस्कार राशि रूपये-21000/-तथा तीसरे स्थान पर अधिक दुग्ध उत्पादन वाली श्री बिजल तेजा निवासी ग्राम खडकोद की गाय ने 12.101 लीटर दुग्ध उत्पादन कर तृतीय पुरूस्कार राशि रूपये-11000/- प्राप्त किये। पुरस्कार की राशि संबंधित पशुपालकों के बैंक खाते में सीधे ट्रेजरी के माध्यम से जमा की जायेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: जैविक खाद का उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार दे रही है 31 हज़ार रुपये

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )