Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खरगोन जिले में 450 किसानों से खरीदा गया 26262 क्विंटल गेहूं  

26 अप्रैल 2025, खरगोन: खरगोन जिले में 450 किसानों से खरीदा गया 26262 क्विंटल गेहूं – चालू सीजन में किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी 05 मई तक की जायेगी। किसान समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय करने के लिए 30 अप्रैल तक स्लॉट बुक करा सकते है। जिन किसानों का स्लॉट बुक रहेगा, उन्हीं किसानों से समर्थन मूल्य पर 05 मई तक गेहूं की खरीदी जायेगी।        

जिला आपूर्ति अधिकारी श्री बीएस जमरे ने बताया कि खरगोन जिले में 15 मार्च से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी प्रारंभ की गई है। समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय के लिए खरगोन जिले के 5634 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। चालू वर्ष 2025 में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के लिए खरगोन जिले में कुल 25 केन्द्र बनाये गये हैं। इनमें 15 केन्द्र गोदाम स्तर पर, 06 केंद्र मंडी स्तर पर एवं 04 केन्द्र संस्था स्तर पर बनाये गये हैं। खरीदी केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए टेंट, बैठने की व्यवस्था, पानी, पंखे, तौल मशीन और कंप्यूटर जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अब तक समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय के लिए 585 किसानों द्वारा स्लॉट बुक कराया गया है और इनमें से 450 किसानों से 26 हजार 262 क्विंटल गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। अब तक किसानों को 03 करोड़ 8 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है।      

चालू सीजन में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी 5 मई तक ही की जायेगी। किसानों को गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये के साथ ही 175 रुपये प्रति क्विटल बोनस भी दिया जा रहा। इस प्रकार किसानों से 2600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीदी की जा रही है। चालू सीजन में पंजीकृत किसानों को समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए 30 अप्रैल तक ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग करना होगा। तभी वे 5 मई तक गेहूँ चयनित उपार्जन केन्द्र पर विक्रय कर सकेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com