Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जबलपुर : प्राकृतिक खेती अपनाने किसानों को किया प्रेरित

23 नवंबर 2026, जबलपुर: जबलपुर : प्राकृतिक खेती अपनाने किसानों को किया प्रेरित – जिले के जबलपुर विकासखंड के ग्राम कैलवास में आत्मा परियोजना के अंतर्गत स्थापित बायो रिसोर्स सेंटर (बीआरसी यूनिट) के प्रचार-प्रसार एवं प्राकृतिक खेती के प्रति किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गयी।

परियोजना संचालक आत्मा डॉ. इंदिरा त्रिपाठी के निर्देशन में निकाली गई इस रैली के माध्यम से ग्रामीणों एवं किसानों को बीआरसी यूनिट की उपयोगिता एवं उसमें तैयार किए जा रहे जैविक कृषि आदान एवं जैव रसायन उत्पादों की जानकारी भी दी गई।

किसानों को बताया गया कि बीआरसी यूनिट में तैयार जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत एवं अन्य प्राकृतिक कृषि आदानों का उपयोग कर वे अपनी खेती में रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों पर निर्भरता कम कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें यूनिट में उपलब्ध उत्पादों का उपयोग कर प्राकृतिक खेती को अपनाने एवं कम लागत में गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पादन प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें