Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

डिंडोरी : नरवाई न जलाने और जल संरक्षण  के लिए  किसानों को किया जागरूक

23 नवंबर 2026, डिंडोरी: डिंडोरी : नरवाई न जलाने और जल संरक्षण  के लिए  किसानों को किया जागरूक – सहायक कृषि यंत्री डिंडौरी की टीम द्वारा  गत दिनों  विकासखंड डिंडौरी के ग्राम ईमलई रैयत में किसानों को नरवाई प्रबंधन, सूखा प्रबंधन एवं प्रेशराइज्ड सिंचाई परियोजना के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में कृषि अभियांत्रिकी विभाग की उपयंत्री सुश्री पूनम कोराम ने किसानों को नरवाई प्रबंधन में उपयोग होने वाले कृषि यंत्रों की कार्यप्रणाली एवं अनुदान प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को फसल अवशेषों (नरवाई) को खेतों में जलाने से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करते हुए नरवाई प्रबंधन के लिए आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग करने की समझाइश दी।

उन्होंने बताया कि प्रेशराइज्ड सिंचाई प्रणाली एवं माइक्रो इरीगेशन तकनीक अपनाकर किसान लगभग 35 से 50 प्रतिशत तक पानी की बचत कर सकते हैं। इन आधुनिक सिंचाई तकनीकों से कम पानी एवं कम श्रम में फसलों की बेहतर सिंचाई कर उत्पादकता बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने किसानों को माइक्रो इरीगेशन यंत्रों के उपयोग, उनकी उपयोगिता तथा शासन द्वारा दी जाने वाली अनुदान सुविधा की प्रक्रिया से भी अवगत कराया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कार्यशाला में कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी श्री पी.सी. वरकड़े, कृषि विस्तार अधिकारी सुश्री प्रियंका पुषाम एवं श्री नीलेश मानिकपुरी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करने तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए प्रेरित किया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture