Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सिवनी: कृषि से जुड़े विषयों पर किसानों से संवाद कार्यक्रम आयोजित

23 नवंबर 2026, सिवनी: सिवनी: कृषि से जुड़े विषयों पर किसानों से संवाद कार्यक्रम आयोजित – जिले में किसानों को कृषि की आधुनिक, कम लागत एवं पर्यावरण अनुकूल पद्धतियों को अपनाने के लिए निरंतर जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में बरघाट विकासखंड की ग्राम पंचायत आमागढ़ में कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों के साथ संवाद कर विभिन्न कृषि विषयों पर जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

किसानों से पराली प्रबंधन, उन्नत कृषि यंत्रों के उपयोग, समन्वित उर्वरक उपयोग, कम पानी की आवश्यकता वाली फसलों एवं प्राकृतिक खेती जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने किसानों को फसल कटाई के बाद खेत में बचे फसल अवशेषों को जलाने के बजाय उनके उचित प्रबंधन के लिए प्रेरित किया। पराली को खेत में मिलाने, जैविक उपयोग तथा उपलब्ध कृषि यंत्रों के माध्यम से फसल अवशेषों के बेहतर प्रबंधन के संबंध में भी जानकारी दी गई।इसी प्रकार उर्वरकों के संतुलित एवं समन्वित उपयोग से मृदा स्वास्थ्य बनाए रखने तथा आवश्यकता के अनुसार उर्वरकों का उपयोग करने के संबंध में किसानों को समझाइश दी गई।

जल संरक्षण की दृष्टि से कम पानी की आवश्यकता वाली फसलों को अपनाने तथा प्राकृतिक खेती के माध्यम से खेती की लागत कम करने और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के संबंध में भी जानकारी साझा की गई।किसानों को कृषि कार्यों में आधुनिक एवं उन्नत कृषि यंत्रों के उपयोग से श्रम एवं समय की बचत तथा कृषि कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में भी बताया गया। किसानों ने कृषि से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं एवं समस्याएं साझा कीं, जिन पर अधिकारियों द्वारा आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया गया। इस दौरान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बरघाट, कृषि विस्तार अधिकारी आमागढ़  उपस्थित रहे।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें