Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बालाघाट: एमपी एग्रो का नगद उर्वरक विक्रय केंद्र शुरू

23 नवंबर 2026, बालाघाट: बालाघाट: एमपी एग्रो का नगद उर्वरक विक्रय केंद्र शुरू – जिले के किसानों को उर्वरक की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एमपी स्टेट एग्रो द्वारा स्थानीय कृषि उपज मंडी परिसर गोंगलई, तहसील बालाघाट में नगद उर्वरक विक्रय केंद्र प्रारंभ किया गया है।

उप संचालक कृषि श्री फूल सिंह मालवीय ने बताया कि किसान मोबाइल के माध्यम से अथवा ऑनलाइन सेंटर पर जाकर एमपी एग्रो के नाम से टोकन जारी कराकर उर्वरक खरीद सकते हैं। इस केंद्र से किसान यूरिया, एसएसपी, एनपीके 10:26:26 सहित अन्य उपलब्ध उर्वरक नगद भुगतान कर प्राप्त कर सकते हैं।

 उप संचालक कृषि ने  बताया कि उर्वरक विक्रय केंद्र प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित रहेगा। जिले के किसान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार टोकन प्राप्त कर गोंगलई स्थित विक्रय केंद्र से अपनी आवश्यकता के अनुसार उर्वरक खरीद सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें