राज्य कृषि समाचार (State News)

डाक जीवन बीमा के डायरेक्ट एजेंट्स चयन हेतु साक्षात्कार 19 अगस्त को

08 अगस्त 2026, इंदौर: डाक जीवन बीमा के डायरेक्ट एजेंट्स चयन हेतु साक्षात्कार 19 अगस्त को – संचार मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन इंदौर नगर संभाग, डाक विभाग द्वारा डाक जीवन बीमा (PLI) एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) योजनाओं के व्यवसाय विस्तार के लिए आकर्षक इंसेंटिव एवं कमीशन के आधार पर डायरेक्ट एजेंट्स का चयन किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का आयोजन 19 अगस्त 2026 (बुधवार) को प्रातः 11:30 बजे किया जाएगा।

इंदौर संभाग प्रवर अधीक्षक डाकघर से प्राप्त जानकारी के अनुसार चयनित एजेंट डाक विभाग की लोकप्रिय एवं बेहतर रिटर्न देने वाली डाक जीवन बीमा तथा ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं व्यवसाय अर्जन का कार्य करेंगे। साक्षात्कार में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर अपना बायोडाटा, पासपोर्ट आकार का नवीनतम फोटो तथा आवश्यक दस्तावेजों की मूल एवं छायाप्रति के साथ उपस्थित होना होगा। आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण-पत्र तथा अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र शामिल हैं।   साक्षात्कार का आयोजन प्रवर अधीक्षक डाकघर, इंदौर संभाग कार्यालय, एम.जी. रोड स्थित श्रीकृष्ण टॉकीज के पास, इंदौर नगर मुख्य डाकघर की तृतीय मंजिल पर किया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थी को न्यूनतम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण अथवा समकक्ष होना चाहिए, न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है, अभ्यर्थी को कंप्यूटर का आधारभूत ज्ञान होना आवश्यक है, स्थानीय भाषा का समुचित ज्ञान अपेक्षित है। मार्केटिंग एवं सेल्स का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।  अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी अपने निकटतम डाकघर से संपर्क कर सकते हैं अथवा दूरभाष क्रमांक 0731-2531173 एवं 7587598453 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture