Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

एकीकृत बागवानी मिशन में 22 जनवरी तक दिया आवेदन का अवसर

16 जनवरी 2023 भोपाल: एकीकृत बागवानी मिशन में 22 जनवरी तक दिया आवेदन का अवसर – उद्यानिकी  एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, मप्र , भोपाल द्वारा एकीकृत बागवानी मिशन (MIDH) योजना वर्ष 2022-23 में पोस्‍ट हार्वेस्‍ट मैनेजमेंट अन्‍तर्गत कोल्‍ड रूम (स्‍टेजिंग), शीतगृह (कोल्‍ड स्‍टोरेज) टाईप- 1, कोल्‍ड चेन का तकनीकी अधिष्‍ठापन एवं आधुनिकीकरण, रिफर वेन, राईपनिंग चेम्‍बर, इंटीग्रेटेड पैक हाउस विथ फेसिलिटी फॉर कनवेयर बेल्‍ट, शार्टिग, ग्रेडिंग  युनिट, वॉशिंग, ड्राईंग एण्‍ड वेजिंग एवं रूलर मार्केट्स/ अपनी मंडीज/डायरेक्‍ट मार्केटस आदि घटकों में विज्ञाप्ति जारी कर निर्धारित समय सीमा में आवेदकों/उद्यमियों से पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन बुलाये गये थे ।

लेकिन अधिकांश  आवेदकों/उद्यमियों द्वारा आवश्‍यक दस्‍तावेज पोर्टल पर अपलोड नही किये गये  है । ऐसे आवेदकों/उद्यमियों को दस्‍तावेज अपलोड करने हेतु एक सप्‍ताह  अर्थात 22 जनवरी तक  का अवसर दिया जाता है । इच्छुक आवेदक इस निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (14 जनवरी 2023 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें