Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

सीधी में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का व्यापक प्रचार करने के निर्देश

23 जुलाई 2024, सीधी: सीधी में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का व्यापक प्रचार करने के निर्देश – सीधी कलेक्टर श्री स्वरोचिष सोमवंशी ने गत दिनों  ग्राम भैसरहा विकासखंड रामपुर नैकिन में श्री  विष्णु कांत कुशवाहा के द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना अंतर्गत निर्मित तालाब का अवलोकन किया गया तथा तालाब में किये जा रहे पंगेशियस मछली के पालन के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी ली गई।

श्री कुशवाहा द्वारा बताया गया कि मत्स्य पालन के व्यवसाय में बहुत ज्यादा फायदा होने के साथ ही उत्पादित मछली की स्थानीय स्तर पर बहुत ज्यादा मांग हैं। कलेक्टर द्वारा मत्स्य पालन की गतिविधियों की सराहना करते हुए सहायक संचालक मत्स्य उद्योग जिला सीधी को प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित किये जाने के निर्देश दिए गये। इस अवसर पर मत्स्य पालन, राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा ग्रामीण यंत्रिकी सेवा विभाग सहित अन्य विभागों के कर्मचारी तथा अधिकारी उपस्थित रहे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com