Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विभाग द्वारा खाद, बीज दुकानों का निरीक्षण

22 अक्टूबर 2025, श्योपुर: कृषि विभाग द्वारा खाद, बीज दुकानों का निरीक्षण – कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार विजयपुर में गत दिनों 05 खाद-बीज दुकानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें मैसर्स राजाराम खाद भंडार विजयपुर, रामभजन चिरोंजी लाल विजयपुर, कम्बोज कृषि सेवा केन्द्र विजयपुर, किसान बीज भंडार विजयपुर, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाज मर्यादित विजयपुर शामिल हैं।

 इन दुकानों से बीज के 4 एवं उर्वरक के 2 नमूने  लिए गए  जिन्हें  विश्लेषण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। विक्रेता फर्म राजाराम खाद भंडार विजयपुर पर भाव सूची एवं  स्टॉक  का प्रदर्शन नहीं  पाए जाने तथा कम्बोज कृषि सेवा केन्द्र विजयपुर पर बीज  लाइसेंस में पी.सी. दर्ज नहीं होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड विजयपुर श्री विष्णु राठौर, श्री भूपेन्द्र धाकड एवं कृषि विस्तार अधिकारी श्री धर्मा सेमले उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें