राज्य कृषि समाचार (State News)

पांढुर्ना में पुराने खाद को नई दरों पर बेचने के मामले में जांच समिति गठित

06 जुलाई 2026, इंदौरपांढुर्ना में पुराने खाद को नई दरों पर बेचने के मामले में जांच समिति गठित – गत दिनों पांढुर्ना स्थित मार्कफेड डबल लॉक केंद्र में पुराने स्टॉक की खाद , नई दरों पर किसानों को बेचे जाने के मामले को कृषक जगत के 22 जून 2026  के मुख पृष्ठ पर   ‘ई- टोकन की आड़ में किसानों से अधिक वसूली हुई ? ‘ शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।  इस खबर के प्रकाशन बाद जिला विपणन अधिकारी , पांढुर्ना  द्वारा  विभागीय अधीनस्थ कर्मचारियों की एक जांच समिति गठित की है, लेकिन तीन दिन में जांच पूरी करने के निर्देश के बावजूद जांच प्रतिवेदन अभी तक लंबित है।

वहीं पांढुर्ना के मार्कफेड डबल लॉक केंद्र में लगे कैमरे में रिकॉर्डिंग नहीं हो रही है। इसी तरह खाद बिक्री के बिल पर न तो किसानों के हस्ताक्षर हैं और न ही उन्हें किसानों को वितरित किया गया है। कैश मेमो  की मूल प्रति बुक में ही है। इस मामले को विभाग द्वारा गंभीरता से नहीं  लिया जा रहा है , ऐसे में  किसानों को न्याय मिलना संदिग्ध हो गया है।

अंकिता गुरनानी , जिला विपणन अधिकारी , पांढुर्ना ने कृषक जगत को बताया कि उक्त मामला प्रकाश में आने के बाद विभागीय अधीनस्थ कर्मचारियों की एक जांच समिति गठित की है, जिसे तीन दिन में अपना जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे।  जांच समिति पांढुर्ना स्थित मार्कफेड डबल लॉक केंद्र पर पहुंची भी थी , लेकिन वर्षा  के साथ ही बिजली बंद होने से जांच पूरी नहीं हो सकी।  जांच समिति पुनः डबल लॉक केंद्र पर जाएगी। जांच समिति के प्रतिवेदन में जो भी स्थिति सामने आएगी, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture