Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इण्डोगल्फ का वितरक सम्मेलन

22 जुलाई 2022, रायपुर । इण्डोगल्फ का वितरक सम्मेलन – इण्डोगल्फ क्रॉप साइन्सेस लि. द्वारा छ.ग. एवं उड़ीसा का वितरक सम्मेलन आयोजित किया गया। उक्त अवसर पर कंपनी के प्रबंध संचालक श्री संजय अग्रवाल, श्री आनंद सिंह नेगी वाइस प्रेसीडेंट, श्री चन्द्रशेखर त्रिपाठी डीजीएम, श्री सुनील कुमार एजीएम डेवलपमेंट एवं श्री अनूप कुमार शर्मा रीजनल बिजनेस हेड (छ.ग.) सहित कंपनी के वितरक उपस्थित थे।

श्री अग्रवाल ने कहा कि कंपनी किसानों तक समय पर उत्पाद पहुंचाने एवं उन्हें नई-नई तकनीकी की जानकारी देने के उद्देश्य से टीम भी बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि अबामेक्टिन 1.9 प्रतिशत टेक्निकल इम्पोर्ट के लिए इण्डोगल्फ को ही मिला है जो ईसी फार्मुलेशन में है। उन्होंने इण्डोगल्फ गु्रप के बारे में बताते हुए कहा कि इसमें 6 कंपनी हैं। इण्डोगल्फ क्रॉप साइंसेस लि. भी इसी ग्रुप की कंपनी है। कंपनी कई टेक्निकल खुद बनाती है। इण्डोगल्फ भारत के अलावा विश्व के 32 अन्य देशों में भी कार्य कर रही है।
श्री सुनील कुमार ने बताया कि कंपनी के पास 132 से अधिक उत्पाद, 8 मेनुफेक्चरिंग यूनिट है एवं 6000 से अधिक वितरक कंपनी से जुड़े हुए हैं।

कंपनी के श्री आनंद सिंह नेगी ने कंपनी के विजन, मिशन एवं स्ट्रेटजी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि कंपनी का 3 आर एंड डी सेंटर है। उन्होंने कहा कि कंपनी अपने उत्पाद गहन परीक्षण के पश्चात ही किसानों तक पहुंचाती है। उन्होंने एग्रो इण्डस्ट्री में संभावनाओं एवं चुनौतियों के बारे में भी बताया। श्री अनूप कुमार शर्मा ने 2022-23 की बुकिंग स्कीम के बारे में जानकारी दी। उक्त अवसर पर वितरकों को कई अवॉर्ड भी दिए गए। आभार प्रदर्शन श्री अनूप कुमार शर्मा ने किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: मध्यप्रदेश में कृषकों के लिए प्रमुख योजना – सामुदायिक पोषण (जैविक) उद्यान

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें