Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

दूध खरीदी के भाव में 50 पैसे प्रति फेट की वृद्धि की

09 अगस्त 2022, इंदौर: दूध खरीदी के भाव में 50 पैसे प्रति फेट की वृद्धि की – इंदौर सहकारी दुग्ध संघ ने दुग्ध उत्पादन लागत एवं महंगाई में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए दुग्ध संघ संचालक मंडल द्वारा दुग्ध उत्पादक किसानों के हित में निर्णय लेते हुए दूध के खरीदी भाव में रक्षाबन्धन से 50 पैसे प्रति फैट की वृद्धि की गई है।

इंदौर सहकारी दुग्ध संघ के अध्यक्ष श्री मोती सिंह पटेल ने बताया कि 11 अगस्त 2022 से 7 रुपये 70 पैसे प्रति फैट में दूध क्रय करने का निर्णय लिया गया है। मध्यप्रदेश के दुग्ध। संघों में किसानों को सर्वाधिक दूध खरीदी भाव इंदौर दुग्ध संघ ही दे रहा है। दुग्ध संघ अपनी दुग्ध सहकारी समितियों को लाभांश एवं बोनस का वितरण शीघ्र करने जा रहा है, जिसका आर्थिक लाभ दुग्ध प्रदायक किसानों को प्राप्त होगा। वर्तमान परिस्थिति में महंगाई को ध्यान में रखते उपभोक्ताओं को राहत देते हुए दूध विक्रय भाव में किसी प्रकार कोई बढ़ोत्री नही की गई है।

दुग्ध संघ ने , दुग्ध सहकारी समितियों के समस्त दुग्ध उत्पादक किसानों से अनुरोध किया है कि दूध क्रय भाव में की गई वृद्धि का लाभ उठाते हुए समस्त उत्पादित दूध, दुग्ध समितियों के माध्यम से दुग्ध संघ को प्रदाय कर दुग्ध संघ की प्रगति में सहयोग प्रदान करें। आने वाले समय में दूध के उत्पादन को देखते हुए दुग्ध उत्पादक किसानों के हित में संचालक मंडल द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे और दुग्ध उत्पादक किसानों को लाभान्वित किया जायेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार हेतु 31 अगस्त तक प्रविष्टियां आमंत्रित

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें