मध्यप्रदेश के पांच जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना
27 जुलाई 2026, इंदौर: मध्यप्रदेश के पांच जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान, देश के रीवा संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर; इंदौर, उज्जैन एवं शहडोल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर; भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर , चंबल, जबलपुर एवं सागर संभागों के जिलों में कहीं -कहीं; वर्षा दर्ज़ की गई। सतना में सर्वाधिक 53.9 मिमी वर्षा हुई। मप्र में 1 जून से 27 जुलाई तक दीर्घावधि औसत से 18 % कम वर्षा हुई। पूर्वी मप्र में औसत से -20 % कम और पश्चिमी मप्र में औसत से -15 % कम वर्षा हुई।
मौसमी परिस्थितियां – उत्तर -पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिम बंगाल– उत्तरी ओडिशा तट से लगे क्षेत्रों पर स्थित गहरा अवदाब पिछले 6 घंटों के दौरान लगभग 3 किमी /घंटा की धीमी गति से उत्तर की ओर बढ़ा है। । इसके उत्तर – उत्तर -पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने तथा आज दोपहर के आसपास बालासोर और कैनिंग के बीच पश्चिम बंगाल– उत्तरी ओडिशा तट को पार करने की संभावना है।मानसून ट्रफ वर्तमान में बीकानेर, ग्वालियर , वाराणसी, जमशेदपुर होते हु ए उत्तर -पश्चिम बंगाल की खाड़ी एवं पश्चिम बंगाल– उत्तरी ओडिशा तट पर स्थित गहरे अवदाब के केंद्र से गुजरती है और वहाँ से आगे उत्तर -पूर्व बंगाल की खाड़ी की ओर दक्षिण -पूर्व दिशा में विस्तृत है। दक्षिण -पश्चिम राजस्थान एवं आसपास के क्षेत्रों पर स्थित ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण अभी भी बना हुआ है। एक ट्रफ दक्षिण – पश्चिम राजस्थान के चक्रवाती परिसंचरण से लेकर उत्तर -पश्चिम बंगाल की खाड़ी एवं पश्चिम – उत्तरी ओडिशा तट पर स्थित गहरे अवदाब से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण तक फैली हुई है। यह मध्यप्रदेश , छत्तीसगढ़ और झारखंड से होकर गुजरती है। एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण मध्य उत्तर प्रदेश के उत्तरी भाग एवं आसपास के क्षेत्रों तक विस्तृत है।
पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने उमरिया , डिंडोरी , छिंदवाड़ा, बालाघाट और छतरपुर जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात और झोंकेदार हवाओं के साथ भारी वर्षा होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है , जबकि भोपाल, विदिशा , सीहोर, राजगढ़, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन , देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर शिवपुरी, ग्वालियर , दतिया , भिंड , मुरैना, श्योपुरकलां जिलों में कहीं -कहीं ,रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, नरसिंहपुर, सागर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर तथा सिंगरौली , सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया , डिंडोरी , कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी , मंडला, बालाघाट, पन्ना , दमोह, छतरपुर, मैहर और पांढुर्ना जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा होगी या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

