राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 14 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

01 सितम्बर 2025, इंदौर: मध्यप्रदेश के 14 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24  घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के के इंदौर, रीवा, शहडोल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर , चंबल, जबलपुर,सागर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम  मुख्यतः शुष्क रहा।

वर्षा के आंकड़े ( मि मी में ) : नीमच 115.0,  नरसिंहपुर 104.0, सतना 98.6, बरघाट 94.2, घंसौर 94.0, बड़ौद 91.0, सैलाना 91.0,  नर्मदापुरम 85.8, कोलारस 85.0, नागौद 84.0, रावटी 72.0,बुधनी 70.5, धुंधड़का 70.0,  डोलरिया  67.0, जावद 67.0,  ब्योहारी 64.0,  सुलतानपुर 63.4, सुवासरा 63.0, सोहागपुर-शहडोल 62.0, पचमढ़ी 60.0, पिपलोदा 60.0, नसरुल्लागंज 60.0, पोहरी 59.0, छतरपुर58.4, सोहावल 57.0, मनासा 56.0, बरगी 55.6,  बटियागढ़ 54.0, जावरा 54.0, कराहल 54.0, जबलपुर 53.6, अजयगढ़ 52.2,  बाबई/ माखनपुर 52.0, अमानगंज 50.6, धनौरा 50.5,  खाचरौद 50.0, सिलवानी 48.2, संजीत 48.0, गोहपारु  48.0, नटेरन 48.0, मंदसौर 47.0, बाजना 47.0,  हट्टा  46.2,  देवेंद्रनगर 46.0, रतलाम 46.0, खरगापुर 46.0, खजुराहो-एयर पोर्ट  44.8, थांदला 43.6, भावगढ़ 42.0, जैसो 42.0,विजयपुर 41.0, शिवपुरी 41.0, बरेला 40.2, ईसागढ़ 40.0,  बक्स्वाहा  40.0, स्लीमानाबाद 40.0,  श्यामपुर 40.0, गुलाबगंज 40.0, परसवाड़ा 39.0, लहार 39.0, चाचौड़ा 38.0,  मल्हारगढ़ 38.0, ढीमरखेड़ा 37.5,नागदा 37.2, सिहोरा 36.2, मिहोना 36.0, कयामपुर 36.0, सारंगपुर 35.4, भाभरा 35.0, करेली 34.0, गौहरगंज 33.6,  उमरियापान 33.0, सीधी 32.4, मझौली 32.2, सागर 32.1, गुलाना 32.0, गैरतगंज31.2, शाजापुर 31.0, भितरवार 30.2, पटेरा 30.0, पवई 30.0, सीतामऊ 29.2, नलखेड़ा 29.0,  चंदिया  28.3, बैराड़ 28.0, इटारसी 27.8, बैहर 27.3, गोरमी 27.0, कुसमी 27.0, शामगढ़ 26.4, उमरिया 26.2, राघौगढ़ 26.0, ग्यारसपुर 26.0, इंदरगढ़ 25.0, मझगांव 25.0, चंदेरी 24.0,  जयसिंह नगर 24.0, करकेली 23.8, अरेरा हिल्स  23.4, बहोरीबंद 22.6, नबीबाग 22.4, कुं डम 22.4,  पांढुर्ना  22.4, सिवनी 22.4,सोंडवा  22.0, चिनोर 21.5, अटेर 21.2, रायपुर  कर्चुलियान  21.0, गुना 20.8, गंजबासौदा 20.8,  ब्यावरा 20.3, भानपुरा 20.2, मेहगांव 20.0,  तमिया  20.0,  झार्डा  20.0,  हर्राई  19.2, रौन 19.0, घुघरी 19.0,  पन्ना 19.0, बीरपुर 19.0, पलेरा 19.0, रांझी 18.8, राजनगर 18.6, भिंड  18.0, दही 18.0, सोहागपुर- नर्मदापुरम  18.0, ताल 18.0, विदिशा  18.0, भोपाल 17.9, घाटीगांव 17.3, केवलारी 17.0,  बड़ा मलहरा  16.3,करेरा 16.2,  जोबट  16.0,  भैंसदेही 16.0, मेघनगर 16.0, बलदेवगढ़ 16.0, रामपुर 15.5, गुढ़ 15.0, लखनादौन 15.0, गरोठ 14.6, पाली 14.5,  तेन्दु खेड़ा- दमोह 14.2, दमोह 14.0, अलीपुर 14.0.मि मी वर्षा दर्ज़ की गई।  नीमच,  नरसिंहपुर, सतना, सिवनी, आगर-मालवा, रतलाम,  नर्मदापुरम, शिवपुरी, सीहोर और मंदसौर जिलों में भारी वर्षा हुई। 1 जून से 1 सितंबर तक दीर्घावधि औसत से  मप्र में 21  % अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से 20  % अधिक तथा पश्चिमी मप्र में औसत से 22 % अधिक वर्षा हुई है।

मौसमी परिस्थितियां –  वर्तमान में मानसून ट्रफ मध्य समुद्र तल परम  गंगानगर, पिलानी , दतिया , सतना,  डालटन गंज ,दीघा से होकर पूर्व – दक्षिण – पूर्व  की ओर उत्तर – पूर्व बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत  है। एक ऊपरी हवा का  चक्रवातीय परिसंचरण   उत्तर – पूर्व बंगाल की खाड़ी और  संलग्न म्यांमार तट पर सक्रिय है। इसके  प्रभाव  से अगले 24 घंटों  में उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न  दबाव  क्षेत्र बनने की संभावना है। एक ऊपरी हवा का  चक्रवातीय परिसंचरण  उत्तर – पश्चिम  राजस्थान  और निकटवर्ती  क्षेत्रों  पर सक्रिय है। एक ट्रफ  उत्तर -पश्चिम  राजस्थान  और निकटवर्ती क्षेत्रों पर बने  चक्रवातीय परिसंचरण  से, उत्तर  मध्य प्रदेश , दक्षिण उत्तर प्रदेश होकर  झारखंड तक  मध्य समुद्र  तल से 3.1 किमी  की ऊंचाई पर विस्तृत है। एक ऊपरी हवा का  चक्रवातीय परिसंचरण   उत्तर – पश्चिम  मध्य प्रदेश  और निकटवर्ती क्षेत्रों पर सक्रिय होकर उपरोक्त ट्रफ में विलीन हो गया है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन , मंदसौर, नीमच, श्योपुरकलां, सीधी, रीवा, मऊगंज, डिंडोरी , सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में कहीं -कहीं झंझावत / वज्रपात के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है।  इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।  वहीं भोपाल, विदिशा , रायसेन, सिहोर, राजगढ़,  नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी, धार, इंदौर,देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी,  ग्वालियर ,  दतिया , भिंड , सतना, अनुपपुर, शहडोल,  उमरिया , कटनी,जबलपुर,  नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा,  पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी , मैहर और पांढुर्ना जिलों में अनेक स्थानों पर तथा अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम,  उज्जैन , मंदसौर, नीमच, मुरैना,  श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज,डिंडोरी , सिवनी, मंडला और  बालाघाट जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा होगी या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements