Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: श्रेष्ठ कृषकों को मिलेगा ₹25,000 तक का नकद पुरस्कार, आवेदन 8 सितम्बर तक आमंत्रित

30 अगस्त 2025, भोपाल: मध्यप्रदेश: श्रेष्ठ कृषकों को मिलेगा ₹25,000 तक का नकद पुरस्कार, आवेदन 8 सितम्बर तक आमंत्रित – कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उन्नतशील कृषकों को प्रोत्साहित करने हेतु मध्यप्रदेश शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में “सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा)” योजना के अंतर्गत पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस योजना का उद्देश्य वैज्ञानिक विधियों और नवीन कृषि तकनीकों को अपनाने वाले कृषकों को पहचान दिलाना और अन्य किसानों को भी तकनीकी नवाचार की ओर प्रेरित करना है।

योजना के अंतर्गत वर्ष 2024-25 के प्रदर्शन के आधार पर राज्य, जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर श्रेष्ठ कृषकों का चयन किया जाएगा। इसके तहत, जिला स्तरीय श्रेष्ठ कृषक को ₹25,000 और विकासखण्ड स्तरीय श्रेष्ठ कृषक को ₹10,000 का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इन पुरस्कारों के लिए वे कृषक पात्र होंगे जिन्होंने कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, कृषि अभियांत्रिकी अथवा मत्स्य पालन जैसे क्षेत्रों में तकनीकी नवाचार किया है और वैज्ञानिक विधियों से उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि की है।

आवेदन प्रक्रिया:

इच्छुक कृषक 8 सितम्बर 2025 तक अपने संबंधित विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी (Senior Agriculture Development Officer) कार्यालय में निर्धारित प्रारूप में आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र का निर्धारित प्रारूप विकासखण्ड स्तर पर बीटीएम (आत्मा)/ एसएडीओ कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। आवेदक को आवेदन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज, नवाचार का विवरण एवं फोटोग्राफ आदि संलग्न करना होगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पात्रता संबंधी महत्वपूर्ण शर्तें:

केवल वही कृषक आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने तकनीकी अंगीकरण को अपनाकर नवाचार किया है। गत वर्षों में आत्मा योजना के अंतर्गत चयनित कृषक इस वर्ष आवेदन के पात्र नहीं होंगे, ताकि अन्य कृषकों को भी अवसर मिल सके।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com