Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 7 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

29 जुलाई 2024, इंदौर: मध्यप्रदेश के 7 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी –  मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के के चंबल संभाग के जिलों में कहीं- कही;रीवा, शहडोल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर; ग्वालियर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर; भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, जबलपुर, सागर संभागों के जिलों में  अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा । मप्र के कई जिलों में गरज चमक के साथ तेज़ हवाएं चलीं। 1 जून से 29 जुलाई तक की अवधि में मप्र में दीर्घावधि औसत से 10 % अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से 4 % अधिक और पश्चिमी मप्र में औसत से 15 % अधिक वर्षा हुई है। मंदसौर जिले के भावगढ़ में सर्वाधिक 165 मिमी वर्षा हुई है।

मानसून की स्थिति – मानसून ट्रफ तक बीकानेर,अजमेर, गुना, रायसेन, मंडला, पेंड्रा रोड़, कोंटाई  से होकर  दक्षिण -पूर्व  की ओर पूर्वी मध्य  बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। साथ ही   दक्षिण – पूर्वी मप्र के ऊपर और पूर्वोत्तर अरब सागर और उससे संलग्न  सौराष्ट्र के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। वहीं विरूपक हवाओं का क्षेत्र और  दक्षिण गुजरात से लेकर केरल तटों तक अपतटीय ट्रफ अवस्थित है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने अगले 24  घंटों में रायसेन, बैतूल, बुरहानपुर,  खरगोन , बड़वानी, रतलाम और   उज्जैन जिलों में कुछ स्थानों पर वज्रपात  / झंझावात  के साथ भारी  वर्षा  (64.5 – 115.5 मि .मी.) की संभावना है। जबकि शिवपुरी , ग्वालियर,  दतिया , भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली , सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना , छतरपुर, टीकमगढ़,निवाड़ी और मैहर जिलों में कहीं -कहीं ,गुना, अशोकनगर, दमोह और  सागर जिलों में कुछ स्थानों पर ,भोपाल, विदिशा , रायसेन, सीहोर , राजगढ़,  नर्मदापुरम, बैतूल, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन ,शाजापुर, आगर,मंदसौर, नीमच, शहडोल,  उमरिया , डिंडोरी , कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा,सिवनी , मंडला, बालाघाट और पांढुर्ना जिलों में अनेक स्थानों पर तथा हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, रतलाम, देवास, अनुपपुर और नरसिंहपुर  जिलों में अधिकांश स्थानों पर वज्रपात /झंझावात के साथ वर्षा होगी या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com