Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 13 जिलों में भारी वर्षा के आसार

23 जुलाई 2025, इंदौर: मध्यप्रदेश के 13 जिलों में भारी वर्षा के आसार – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान, मध्यप्रदेश  के रीवा, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में  कुछ स्थानों  पर; भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर; नर्मदापुरम, उज्जैन  संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।  

वर्षा के प्रमुख आंकड़े ( मि मी में ) – झार्डा 122.0, बड़ौद 100.0, इछावर 82.0, गुना 75.2,  घोडा डोंगरी  71.0, मोमन बड़ोदिया  71.0, सिवनी मालवा 64.0, रहटगाँव 54.1, बेगमगंज 54.0, बिछिया  48.6, नीमच 48.0,  ग्यारसपुर 48.0, तराना 47.0, टिमरनी 45.2, रहटगढ़ 45.2, पठारी 45.0, सारंगपुर 44.6, अमरकंटक 44.0, सोहागपुर- नर्मदा पुरम 43.0, श्याम पुर 43.0, सुसनेर 42.6, घट्टिया  42.0, जतारा 41.0,कयामपुर 40.0, सौसर 40.0, विदिशा  40.0,  चाचरिया पाटी 37.0, कट्ठी वाड़ा 36.0, मुंगावली 36.0, पाटन 36.0, हरदा 35.1, नलखेड़ा 35.0, पवई 35.0, मंदसौर 34.0, के वलारी 34.0, धरमपुरी  टप्पा  32.0,सीहोर 30.2, गुलाना 30.0, जैसीनगर 28.4, तिरला  28.0, अमरपाटन 27.0, गंज बासौदा 27.0, बड़वारा 26.0,  आष्टा  26.0, छपारा 26.0, शाजापुर 26.0, रामपुर 26.0, खिरकिया  25.4, जावद 22.0, आरोन21.0, बलदेवगढ़ 21.0, सि लवानी 20.4, उदयपुरा 20.0, देवसर 19.8, कुसमी 19.0, अरेरा हिल्स  18.6, शाहपुर 18.0, झिरन्या  18.0, बरघाट 17.3, इटारसी 16.4, रामा 16.1, मैहर 16.0, मनासा 16.0,नर्मदापुरम 15.6, बि लासपुर 15.4, भोपाल 15.3, केसली 15.1, आगर 15.0, भाभरा 15.0, ईसागढ़ 15.0, उमरेठ 15.0, चाचौड़ा 15.0,  से गांव 15.0, शाहगढ़ 15.0, बि छु आ 14.4, जयतपुर 14.0, घाटीगांव13.3, राजनगर 12.8,  पन्ना 12.2, बजाग 12.0, कुंभराज 12.0, मिटयारी 12.0, आलोट 12.0, देपालपुर 11.6, सांवेर 11.4, बैहर 11.3, मलाजखंड 11.1, चि चोली 11.0, देवास 11.0, मेघनगर 11.0,  धुंधड़का 11.0, भावगढ़ 11.0, ओरछा 11.0, नबीबाग 10.6, रायसेन 10.6, बीरसिंहपुर  10.5,  ग्वालियर  10.2, सि होरा 10.2, भीमपुर 10.0,  बैरसिया 10.0, पिछोर  10.0, पोहरी 10.0, कटंगी 9.2, परासिया   9.2,मि मी वर्षा दर्ज़ की गई। उज्जैन जिले में अति भारी वर्षा तथा आगर, सीहोर, गुना, शाजापुर और बैतूल जिलों में  भारी वर्षा दर्ज़ की गई। 1  जून से 23  जुलाई तक  दीर्घावधि औसत  से 49  % अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से  65 % अधिक तथा पश्चिमी मप्र में औसत से 34  % अधिक वर्षा हुई।

मौसमी परिस्थितियां – मानसून ट्रफ  मध्य समुद्र तल पर, फिरोजपुर, करनाल, मेरठ, वाराणसी, जमशेदपुर, दीघा से होकर  दक्षिण -पूर्व  की ओर पूर्व – मध्य  बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत  है। एक ऊपरी हवा का  चक्रवातीय परिसंचरण   दक्षिण -पश्चिम राजस्थान  के ऊपर सक्रिय है।  पश्चिमी विक्षोभ , चक्रवातीय परिसंचरण  के रूप में  जम्मू  और  कश्मीर  तथा  संलग्न  हिमाचल प्रदेश के ऊपर अवस्थित है। एक ऊपरी हवा का  चक्रवातीय परिसंचरण , पश्चिम – मध्य और  संलग्न  पश्चिमोत्तर  बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय है। एक  ट्रफ ,  पूर्वोत्तर  अरब सागर से  दक्षिण गुजरात, उत्तरी  मध्य   महाराष्ट्र  , विदर्भ , तेलंगाना और तटीय  आंध्र प्रदेश  होकर  पश्चिम  मध्य  और  संलग्न   पश्चिमोत्तर  बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवातीय परिसंचरण  तक  मध्य समुद्र  तल से 5.8 किमी  की ऊंचाई पर विस्तृत  है। अगले 24 घंटों के दौरान  उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक  चक्रवातीय परिसंचरण  सक्रिय  होने एवं इसके प्रभाव  से अगले 24 घंटों के दौरान उसी क्षेत्र  में एक निम्न दबाव का  क्षेत्र  बनने की संभावना है।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने अगले 24 घंटों के लिए जो पूर्वानुमान जारी किया है , उसके अनुसार सिहोर, राजगढ़,  नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा,  उज्जैन , शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, छिंदवाड़ा, सिवनी जिलों में कहीं – कहीं भारी वर्षा के साथ झंझावत और वज्रपात की संभावना का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं  भोपाल, विदिशा , बुरहानपुर, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, शिवपुरी,  ग्वालियर , दतिया , भिंड , मुरैना,  श्योपुर  कलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया , कटनी, जबलपुर,  नरसिंहपुर , पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों में अनेक स्थानों पर रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा,  खरगोन , इंदौर,  उज्जैन , देवास, शाजापुर,आगर, गुना, अनुपपुर,डिंडोरी , छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्ना जिलों मेंअधिकांश स्थानों पर वर्षा  या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।  मप्र के कई जिलों में झंझावात एवं वज्रपात की भी संभावना  जताई  है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com