Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सेहत के नुस्खे

28 अगस्त 2024, भोपाल: सेहत के नुस्खे – यदि आप अपनी सेहत बनाने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले पेट साफ करने की जरूरत है. पेट में कब्ज रहेगा तो कितने ही पौष्टिक पदार्थों का सेवन करें, लाभ नहीं होगा, भोजन समय पर तथा चबा-चबाकर खाना चाहिए ताकि पाचन शक्ति ठीक बनी रहे, फिर पौष्टिक आहार या औषधि का सेवन करना चाहिए, आचार्य चरक ने कहा है कि पुरुष के शरीर में वीर्य तथा स्त्री के शरीर में ओज होना चाहिए, तभी चेहरे पर चमक व क्रांति नजर आती है और शरीर पुष्ट दिखता है. हम यहां कुछ ऐसे पौष्टिक पदार्थों की जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें किशोरावस्था से लेकर युवावस्था तक के लोग सेवन कर लाभ उठा सकते हैं और बलवान बन सकते हैं-

  • सोते समय एक गिलास मीठे गुनगुने गर्म दूध में एक चम्मच शुद्ध घी डालकर पीना चाहिए,
  • दूध की मलाई तथा पिसी मिश्री जरूरत के अनुसार मिलाकर खाना चाहिए, यह अत्यंत शक्तिवर्धक है I
  • एक बादाम को पत्थर पर घिसकर दूध में मिलाकर खाना चाहिए, यह अत्यंत शक्तिवर्धक है I
  • छाछ से निकाला गया ताजा मक्खन तथा मिश्री मिलाकर खाना चाहिए, ऊपर से पानी बिलकुल न पिएं,
  • 50 ग्राम उड़द की दाल आधा लीटर दूध में पकाकर खीर बनाकर खाने से अपार बल प्राप्त होता है. यह खीर पूरे शरीर को पुष्ट करती है I
  • प्रातः एक पाव दूध तथा दो-तीन केले साथ में खाने से बल मिलता है, क्रांति बढ़ती है I
  • एक चम्मच असगंध चूर्ण तथा एक चम्मच मिश्री मिलाकर गुनगुने एक पाव दूध के साथ प्रातः व रात को सेवन करें, रात को सेवन के बाद कुल्ला कर सो जाएं, 40 दिन में परिवर्तन नजर आने लगेगा I
  • सफेद मूसली या धोली मूसली का पावडर, जो स्वयं कुटकर बनाया हो, एक चम्मच तथा पिसी मिश्री एक चम्मच लेकर सुबह व रात को सोने से पहले गुनगुने एक पाव दूध के साथ लें. यह अत्यंत शक्तिवर्धक है I
  • सुवह शाम भोजन के बाद सेवफल, अनार, केले या जो भी मौसमी फल हों, खाएं I
  • सुबह एक पाव ठंडे दूध में एक बड़ा चम्मच शहद मिलाकर पीने से खून साफ होता है, शरीर में खून की वृद्धि होती है I
  • प्याज का रस 2 चम्मच, शहद चम्मच, श्री चौथाई चम्मच मिलाकर सेवन करें और स्वयं शक्ति का चमत्कार देखें. ऊपर वर्णित नुस्खे स्त्री-पुरुष दोनों के लिए समान हैं. इन्हें अनुकूल मात्रा में उचित विधि से सुबह-रात को सेवन करना चाहिए I

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.global-agriculture.com