राज्य कृषि समाचार (State News)

हरियाणा सरकार पशुपालकों को बना रही आर्थिक रूप से सक्षमः राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह

11 जनवरी 2024, चंडीगढ़: हरियाणा सरकार पशुपालकों को बना रही आर्थिक रूप से सक्षमः राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह – हरियाणा के राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा कि पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने कई योजनाएं चलाई हुई हैं जिनसे पशुपालक आर्थिक रूप से सक्षम बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि कृषि क्षेत्र से जुड़े युवा विदेश में जाने की बजाय यहीं पर अपना रोजगार स्थापित करें और देश की उन्नति में योगदान दें। उनकी प्रतिभा इसी देश के काम आए।

Advertisement1
Advertisement

इसी श्रृंखला में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने डेयरी एवं पशुपालन विभाग के जरिए ऐसी योजनाएं चलाई हैं जिसे पशुपालक प्रति माह लाखों रुपए कमा रहे हैं। राज्य मंत्री संदीप सिंह डेयरी फार्मिंग एसोसिएशन की ओर से थीम पार्क में आयोजित पांच में पशु मेले एवं प्रदर्शनी में  बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।

सरकार ने शुरू की सस्ते बैंक ऋण की योजना

उन्होंने कहा कि पशु खरीद कर दूध का काम करने वाले लोगों के लिए भी सरकार ने सस्ते बैंक ऋण की योजना शुरू की हुई है। इतना ही नहीं पशुओं के लिए शेड डालने के लिए आर्थिक सहायता की स्कीम, निशुल्क टीकाकरण एवं उत्तम नस्ल के पशुओं की संख्या में वृद्धि के लिए सीमन बैंक स्थापित किए हुए हैं।

सरकार प्रतिवर्ष आयोजित करती हैं कृषि मेले व प्रदर्शनियां

उन्होंने कहा कि कृषि एवं पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार कृषि विश्वविद्यालयों एवं जिला स्तर पर किसान मेले एवं प्रदर्शनियों का आयोजन हर साल करती है। जिनका उद्देश्य किसानों एवं पशुपालकों को प्रोत्साहित करना है। योजना के तहत उन्हें नगद पुरस्कार भी दिए जाते हैं। इसके अलावा मधुमक्खी पालन व स्वयं सहायता समूह काफी ऐसी योजनाएं हैं। जो सीधे किसानों से जुड़ी हुई है।

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement3
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Advertisement8
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Advertisements
Advertisement5
Advertisement