ग्वालियर: अमानक धान-बीज पाए जाने पर लाइसेंस निलंबित
20 अगस्त 2026, ग्वालियर: ग्वालियर: अमानक धान-बीज पाए जाने पर लाइसेंस निलंबित – किसानों के हितों की सुरक्षा और उन्हें गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा खाद-बीज की दुकानों का लगातार निरीक्षण कराया जा रहा है। साथ ही खाद-बीज के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच कराई जा रही है। नमूने अमानक पाए जाने पर सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। इस कड़ी में धान के बीज अमानक पाए जाने पर जिले के दो खाद-बीज विक्रेताओं के बीज विक्रय लायसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर लायसेंसिंग अधिकारी (बीज) एवं उप संचालक किसान कल्याण व कृषि विकास श्री भानुप्रकाश शर्मा द्वारा अलग-अलग आदेश जारी कर यह कार्रवाई की गई है।
उप संचालक कृषि श्री भानु प्रकाश शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार धान बीज (किस्म पी.बी.-1962 टी.एल.) लॉट नं. VAPL-222(26A) एवं बीज किस्म (पी.बी.-1692 टी.एल) लॉट नं. KGOB-920 के नमूने प्रयोगशाला की जांच में अमानक साबित होने पर महेश कृषि सेवा केंद्र कल्याणपुर तिराहा कालिंद्री रोड पिछोर प्रो. प्रमोद बघेल का बीज विक्रय लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।
इसी तरह धान बीज (किस्म पी.बी.- 1692 टी.एल.) लॉट नं. PB-R-169201 का नमूना अमानक पाए जाने पर छाया कृषि सेवा केंद्र कल्याणपुर तिराहा पिछोर प्रो. अरविंद शर्मा का बीज विक्रय लाइसेंस निलंबित किया गया है। प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद इन दोनों फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया। इन दोनों के उत्तर प्राप्त न होने पर बीज नियंत्रण आदेश 1983 तथा बीज अधिनियम 1966 के प्रावधानों के तहत लाइसेंसिंग अधिकारी बीज सह उप संचालक कृषि द्वारा यह कार्रवाई की गई है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

