Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

पशुपालक ध्यान दें! 16 अगस्त से 15 सितंबर तक भेड़-बकरियों का होगा PPR टीकाकरण  

17 अगस्त 2026, भोपाल: पशुपालक ध्यान दें! 16 अगस्त से 15 सितंबर तक भेड़-बकरियों का होगा PPR टीकाकरण – बकरी-भेड़ पालकों के लिए जरूरी खबर है। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम (NADCP) के तहत जिले में PPR (Peste des Petits Ruminants) टीकाकरण अभियान 16 अगस्त से शुरू होकर 15 सितंबर 2026 तक चलेगा। अभियान के दौरान पशुपालन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जिले के बकरी एवं भेड़ पालकों के पशुओं का टीकाकरण करेंगे।

उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. राकेश सिसोदिया ने पशुपालकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में अपने भेड़-बकरियों का अनिवार्य रूप से टीकाकरण करवाएं। साथ ही टीकाकरण के लिए मांगी जाने वाली आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने में पशुपालन विभाग के अमले का सहयोग करें।

PPR से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी

पशु चिकित्सा विभाग के अनुसार PPR एक संक्रामक पशु रोग है, जो मुख्य रूप से भेड़ और बकरियों को प्रभावित करता है। बीमारी की रोकथाम के लिए समय पर टीकाकरण बेहद महत्वपूर्ण है। टीकाकरण से पशुओं को इस बीमारी से बचाने में मदद मिलती है और पशुपालकों को होने वाले आर्थिक नुकसान का जोखिम भी कम किया जा सकता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

विभाग ने पशुपालकों से अभियान के दौरान सक्रिय सहभागिता करने और अपने सभी पात्र भेड़-बकरियों का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture