Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गुना का गुलाब पेरिस, लंदन में महकेगा किसानों को एक्सपोर्ट के लिए किया जा रहा तैयार

क्रमांक : 3823H मोहित/अनिल वशिष्ठ

30 जून 2025, भोपाल: गुना का गुलाब पेरिस, लंदन में महकेगा किसानों को एक्सपोर्ट के लिए किया जा रहा तैयार – गुलाबों की नगरी के रूप में देश में नई पहचान बनाते जा रहे गुना के किसानों की मेहनत को मध्यप्रदेश सरकार के सहयोग से नई उड़ान मिलने जा रही है। अभी गुना के 20-25 किसान उद्यानिकी विभाग और एनबीसी के सहयोग से गुलाब की खेती कर, गुलाबी नगरी जयपुर और देश की राजधानी दिल्ली में अपनी पहचान बना रहे हैं। गुना के गुलाब को लंदन और पेरिस तक पहुंचाने के प्रयास प्रारंभ हो गए हैं। जल्दी ही इसकी महक लंदन और पेरिस के बाजार में बिखरेगी।

राज्य शासन उद्यानिकी (फ्लोरी-कल्चर) के माध्यम से किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयासरत है। इसी कड़ी में गुना के गुलाब को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम एमपीआईडीसी भी आगे आ गया है। आगामी 16 जुलाई एमपीआईडीसी एक्सपर्टस् की टीम गुना का भ्रमण करेगी। टीम में शामिल विशेषज्ञ किसानों को एक्सपोर्ट की संभावनाओं के साथ एक्सपोर्ट करने में आने वाली फॉर्मेलिटी के लिए तैयार करेंगे। एमपीआईडीसी किसानों का एक्सपोर्टर के साथ समन्वय स्थापित करने में भी सहयोग करेगा। इससे गुना का गुलाब पुणे और बेंगलुरु की तर्ज पर पेरिस, लंदन में अपनी खुशबू फैला सकेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

वर्तमान में गुना जिले में 20 से 25 किसान लगभग 25 एकड़ में गुलाब की खेती कर रहे हैं। एक आकलन के अनुसार एक एकड़ में, एक किसान, एक वर्ष में गुलाब की खेती से 10 से 12 लाख रुपया शुद्ध मुनाफा कमा लेता है। गुना जिले में किसानों में गुलाब उत्पादन के बढ़ते हुए उत्साह को देखते हुए उद्यानिकी विभाग द्वारा इस वर्ष 2025-26 में गुना जिले में 50 एकड़ में पॉलीहाउस तैयार कर 150 किसानों को गुलाब की खेती के लिए तैयार किया जाएगा। इसे 5 वर्षों में 500 एकड़ करने का रोडमेप तैयार किया जा रहा है। उद्यानिकी विभाग द्वारा पॉलीहाउस में गुलाब की खेती की बारीकियां समझने के लिए गुलाब उत्पादकों के दल को महाराष्ट्र से पुणे और तलेगांव ले जाने का कार्यक्रम बनाया गया है। उपसंचालक उद्यानिकी गुना श्री केपीएस किरार ने बताया कि एक पॉलीहाउस 2500 स्क्वायर फीट का होता है। इसकी लागत 1000 रूपये स्क्वायर फीट आती है। एक पॉली हाउस 25 लाख रुपए में तैयार हो जाता है। पॉलीहाउस के निर्माण पर उद्यानिकी विभाग द्वारा 50 प्रतिशत (12.50 लाख) अनुदान दिया जाता है। गुना के गुलाब ने अखिल भारतीय गुलाब प्रदर्शनी में प्रथम और द्वितीय दोनों स्थान प्राप्त किये थे और सभी स्कॉच राष्ट्रीय अवार्ड 2025 में Because Of Hope श्रेणी में नामांकित किया गया है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com