Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सीड बाल से छायेगी हरियाली

झाबुआ में कृषि विकास

2 अगस्त 2022, झाबुआ । सीड बाल से छायेगी हरियाली – वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता लाकर जिले की पहाडिय़ों खुले मैदानों को हरियाली की चादर ओढ़ाने की कोशिश जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला स्तर पर सीडबॉल, वृक्षारोपण कार्यक्रम किए जा रहे हैं सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी हिस्सा लेकर सीड बाल (मिट्टी के लड्डू में बीज) को पहाड़ी क्षेत्र में फैला रहे हैं जिससे इन बालों के अंदर से बीज अंकुरित होकर पौधा बनेगा इस प्रकार से यह पौधा भविष्य में वृक्ष बनकर तैयार होगा।

इसी कड़ी में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उपसंचालक कृषि श्री नगीन सिंह रावत ने अभियान के अंतर्गत विभाग के अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ औषधि पौधों के अलावा जामुन, पीपल, करंज, शमी आदि पौधे का वृक्षारोपण किया एवं सीड बाल को पहाड़ी भूमि पर बिखेरे।

महत्वपूर्ण खबर:खरीफ फसलों को डायग्नोस्टिक टीम ने देखा

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile