Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पीएम किसान सम्‍मान निधि के हितग्राहियों की ई – केवायसी अनिवार्य 

29 दिसम्बर 2022, नीमच: पीएम किसान सम्‍मान निधि के हितग्राहियों की ई – केवायसी अनिवार्य – पीएम किसान सम्‍मान निधि एवं मुख्‍यमंत्री किसान कल्‍याण योजना के तहत सभी हितग्राहियों की ईकेवायसी का कार्य सभी पटवारी तत्‍काल पूर्ण करवाएं।  यह निर्देश कलेक्‍टर श्री मयंक अग्रवाल ने बुधवार को जनपद सभाकक्ष मनासा में राजस्‍व अधिकारियों एवं पटवारियों की बैठक में मुख्‍यमंत्री भू‍-अधिकार योजना एवं स्‍वामित्‍व योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए दिए।

बैठक में कलेक्‍टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि के ईकेवायसी से शेष रहे किसानों की पटवारी हल्‍का वार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी पटवारी, सभी हितग्राहियों को ईकेवायसी पूर्ण करवाए।इसके अलावा मुख्‍यमंत्री भू-अधिकार योजना के तहत गांव में आबादी भूमि चिन्हित कर, आवासहीनों को भू अधिकार पत्र प्रदान करने के लिए आबादी भूमि घोषित करवाने के प्रस्‍ताव उचित माध्‍यम से प्रस्‍तुत करें।बैठक में एडीएम सुश्री नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद, सहायक कलेक्‍टर श्री सृजन वर्मा, एसडीएम श्री पवन बारिया, जनपद सीईओ श्री डीएस मशराम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार, राजस्‍व नि‍रीक्षक तथा सभी पटवारी उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (26 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें