राज्य कृषि समाचार (State News)

उ.प्र. के किसानों को गेंहूँ खरीद का 95 करोड़ रु. मिला

Share

23 जून 2021,  लखनऊ।  उ.प्र. के किसानों को गेंहूँ खरीद का 95 करोड़ रु. मिला –  रबी खरीद वर्ष 2020-21 के तहत प्रदेश में स्थापित 5678 गेहूँ क्रय केन्द्रों के माध्यम से, 1975 रूपये प्रति क्विंटल की निर्धारित दर से खरीद करते हुए, अब तक 5570149.61 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद की गयी है। इसके एवज में  1276442 किसानों को लाभान्वित करते हुए, उनके खातों में 9501.91 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया है।

 खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज तक 9832.95 मीट्रिक  टन गेहूँ की खरीद र्हुइ  है। इस वर्ष खाद्य विभाग ने 14.59 लाख मी.टन, पी.सी.एफ. ने 26.40 लाख मी.टन, यू.पी.पी.सी.यू. ने 6.31 लाख मी.टन, यू.पी.एस.एस. ने 4.32 लाख मी.टन, एस.एफ.सी. ने 1.12 लाख मी.टन, मण्डी परिषद ने 1.55 लाख मी.टन तथा भारतीय खाद्य निगम ने 1.39 लाख मी.टन खरीद की है।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *