Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

देवास जिले के अजनास में प्राकृतिक खेती के लिए ग्राम सभा आयोजित

02 फरवरी 2023, देवास: देवास जिले के अजनास में प्राकृतिक खेती के लिए ग्राम सभा आयोजित – परियोजना संचालक आत्‍मा ने बताया कि देवास जिले की ग्राम पंचायत अजनास में विगत दिनों ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें शासन द्वारा चल रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई। जिसमें कुपोषण मुक्त ग्राम ,चर्चा ग्राम गौरव दिवस, शुद्ध पेयजल के विषय में चर्चा की गई, तथा महिला सशक्तिकरण के बारे में बताया गया।

ग्राम सभा में जैव विविधता के अंतर्गत प्राकृतिक खेती के विषय में कृषि विभाग आत्मा से सहायक तकनीकी प्रबंधक श्री मुकेश मालवीय द्वारा प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ गो कृपा अमृत, बीजा अमृत, जीवामृत बनाने की विधि एवं उनसे होने वाले लाभों के बारेम बताया गया ,साथ ही किसान ,प्राकृतिक खेती कर किस प्रकार वातावरण को रसायन मुक्त कर सकते हैं। प्राकृतिक खेती करने से मनुष्य के स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभाव से भी बचा जा सकता है । इस दौरान प्राकृतिक खेती करने के लिए इच्छुक किसानों के पंजीयन किए गए । ग्राम सभा में उपस्थित समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने अपने-अपने विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही ग्राम वासियों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान किया।

महत्वपूर्ण खबर: 80 लाख किसानों के खातों में सिंगल क्लिक से डाली जाएगी राशि

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें