राज्य कृषि समाचार (State News)

विश्व का सर्वश्रेष्ठ अनाज है श्रीअन्न – मंत्री श्री पटेल

05 मार्च 2024, भोपाल: विश्व का सर्वश्रेष्ठ अनाज है श्रीअन्न – मंत्री श्री पटेल – मध्यप्रदेश के ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने नरसिंहपुर में श्री अन्न प्रोत्साहन मेला में कहा कि इस समय लोगों को खिलाने के लिए मिलेट एक सस्ता और पौष्टिक विकल्प है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिलेट को बढ़ावा दिया जा रहा है।

मिलेट्स की खेती सर्वश्रेष्ठ हैः श्री पटेल

मंत्री श्री पटेल ने मिलेट्स की उपयोगिता को समझाते हुए कहा कि मिलेट्स की खेती सर्वश्रेष्ठ है जो मानव और मिट्टी, दोनों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने की गारंटी देती है। इसके गुणों को हमारे पूर्वज बखूबी जानते थे। जनजातीय बंधुओं के ख़ान पान का यह आज भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। भारत में मिलेट्स या मोटे अनाज को अब श्रीअन्न की पहचान दी गई है। श्रीअन्न केवल खेती या खाने तक सीमित नहीं है। श्रीअन्न यानि कम पानी में ज्यादा फसल की पैदावार, श्रीअन्न यानि केमिकल मुक्त खेती का बड़ा आधार, श्रीअन्न यानि क्लाइमेट चेंज की चुनौती से निपटने में मददगार।

Advertisement
Advertisement

श्री अन्न उगाने की खेती के विभिन्न लाभ

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों में भी मिलेट्स का आसानी से उत्पादन हो जाता है। इसकी पैदावार में अपेक्षाकृत पानी भी कम लगता है, जिसमें वॉटर क्राइसिस वाली जगहों के लिए यह एक पसंदीदा फसल बन जाती है। भारत के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचलित ज्वार, बाजरा, रागी, कोदो, कुटकी जैसे श्री अन्न का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि मिलेट भारत में सदियों से जीवनशैली का हिस्सा रहा है। जहां विश्व में एक तरफ़ खाद्य सुरक्षा की समस्या है तो वहीं दूसरी तरफ़ फूड हैबिट्स से जुड़ी बीमारियां,बीपी,डायबिटीज एक बड़ी समस्या बनती जा रही हैं। उन्होंने बताया कि श्री अन्न ऐसी हर समस्या का भी समाधान देते हैं, ज्यादातर मिलेट्स को उगाना आसान होता है, इसमें खर्च भी बहुत कम होता है और दूसरी फसलों की तुलना में ये जल्दी तैयार भी हो जाता है। इनमें पोषण तो ज्यादा होता ही है साथ ही स्वाद में भी विशिष्ट होते हैं। पहले मोटे अनाज को ग़रीबों का अनाज कहकर मजाक उड़ाया जाता था लेकिन आज पूरी दुनिया ने माना है कि श्रीअन्न दुनिया का सर्वश्रेष्ठ अन्न है।

उत्पादकों, उपभोक्ताओं और अन्य हितधारकों के बीच मोटे अनाज के प्रचार और जागरूकता, उनकी मूल्य श्रृंखला का विकास, मिलेट के स्वास्थ्य और पोषण संबंधी पहलू, बाजार संपर्क, अनुसंधान और विकास आदि जैसे श्रीअन्न से संबंधित सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए पीजी कॉलेज नरसिंहपुर में श्रीअन्न (मिलेट्स) प्रोत्साहन मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम विभाग मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा किया गया।

Advertisement8
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Advertisement8
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

Advertisements
Advertisement5
Advertisement