Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

वर्षा ऋतु शुरू होने वाली है, धरती को बचाने के लिए पेड़-पौधे लगाएं

06 जून 2024, भोपाल: वर्षा ऋतु शुरू होने वाली है, धरती को बचाने के लिए पेड़-पौधे लगाएं – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने प्रदेशवासियों को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं और पौधरोपण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पेड़ हमें जिंदगी और ऑक्सीजन देने का काम करते हैं, इसलिए सभी को पौधे जरूर लगाने चाहिए।

नोहटा में आयोजित पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में 25 पौधों का पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में “सांसे हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएं हम” का नारा लगाया गया।

राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कि वर्षा ऋतु शुरू होने वाली है और इस समय पेड़-पौधे लगाना बहुत आवश्यक है। वर्षा काल में लगाए गए पेड़ निश्चित रूप से बड़े होंगे और उन्हें पानी देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। बारिश के दौरान पेड़-पौधे अपने आप पुष्पित और पल्लवित होंगे। इसलिए उन्होंने सभी से आह्वान किया कि बरसात के मौसम में पौधे जरूर लगाएं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

राज्यमंत्री श्री लोधी ने कलेहरा, जबेरा सहित अन्य स्थानों पर भी पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया और उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण के संरक्षण हेतु शपथ दिलाई। उन्होंने सभी को पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)