Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रायपुर : धान खरीदी कार्य में लापरवाही पर दो ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

16 नवंबर 2025, रायपुर: रायपुर : धान खरीदी कार्य में लापरवाही पर दो ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित – समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने पर कलेक्टर बालोद दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के दो ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों नवल किशोर साहू एवं रवि वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी नवल किशोर साहू गुरूर विकासखंड के मुख्यालय कुलिया एवं रवि वर्मा गुंडरदेही विकासखंड के मुख्यालय ओडारसकरी में पदस्थ हैं। दोनों अधिकारियों को 14 नवंबर 2025 को पूर्वान्ह 11 बजे एवं शाम 06 बजे धान खरीदी कार्य से संबंधित प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे, किंतु दोनों अधिकारी प्रशिक्षण में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए।

कलेक्टर मिश्रा ने उनके व्यवहार को कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही और उदासीनता मानते हुए निलंबन की कार्यवाही की। ज्ञातव्य है कि राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य को अति आवश्यक सेवा घोषित करते हुए एस्मा लागू किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें