Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

दमोह में राज्य मंत्री पटेल ने श्रीअन्न के बीज वितरित किए

24 जून 2024, दमोह: दमोह में राज्य मंत्री पटेल ने श्रीअन्न के बीज वितरित किए – मध्य प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन  पटेल ने  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्थानीय मानस भवन में पांच कृषकों को प्रतीक स्वरूप श्री अन्न कोदो एवं कुटकी के बीज वितरित किये। इस दौरान कृषक श्री बहादुर सिंह लोधी द्वारा श्री अन्न (मोटा अनाज) का स्टॉल लगाया गया तथा श्री अन्न के लड्डू , रागी का सत्तू तथा श्री अन्न की बुकलेट मुख्य अतिथियों को भेंट की गई।

इस अवसर पर पूर्व वित्तमंत्री एवं विधायक श्री जयंत कुमार मलैया, कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कोचर, सीईओ जिला पंचायत श्री अर्पित वर्मा, कृषि विभाग दमोह के उपसंचालक श्री जितेंद्र सिंह राजपूत, सहायक संचालक कृषि श्री जे.एल. प्रजापति, कृषि वैज्ञानिक डॉ. बी.एल. साहू एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री आर.के. जैन मौजूद थे।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com