मौलिक और परंपरागत अनाज है श्रीअन्न- सांसद श्री सिंह
01 अप्रैल 2025, सतना: मौलिक और परंपरागत अनाज है श्रीअन्न- सांसद श्री सिंह – कृषि विभाग द्वारा गत दिनों मोटे अनाज के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने और श्री अन्न उत्पादों के ब्रांडिंग के लिए शनिवार को शाम को मिलेट्स ब्रांडिंग कम एग्जीबिशन गैलरी का आयोजन किया गया। सतना सांसद श्री गणेश सिंह, विधायक चित्रकूट सुरेंद्र सिंह गहरवार, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने मिलेट प्रदर्शनी का उद्घाटन कर श्री अन्न उत्पादों और उनसे बने व्यंजनों का अवलोकन किया।
इस अवसर पर सांसद सिंह ने कहा कि श्री अन्न यानी मोटे अनाज हमारे देश का मौलिक और परंपरागत अनाज है। इससे बने व्यंजन तथा भोजन की पौष्टिकता और स्वाद लाजवाब होने के साथ ही व्यक्ति को स्वस्थ रखने में भी सहायक होते हैं। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर देश में वर्ष 2023 को श्रीअन्न (मिलेट) वर्ष के रूप में मनाया गया। स्वास्थ्य भारत और मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने के लिए किसानों को मिलेट्स की ओर जाना होगा। गत वर्षों की तुलना में सतना और मैहर जिले में मोटे अनाजों की खेती निरंतर बढ रही है। विधायक श्री गहरवार ने कहा कि मोटे अनाज हमारे किसानों के लिए पूर्व के वर्षों में प्राथमिकता की फसल रहा है। लेकिन बाद में बढ़ती हुई देश की आबादी और अन्य फसलों की अपेक्षा कम उत्पादन होने से धीरे-धीरे मिलेट्स का अभाव होता गया। विधायक ने कहा कि खेती में उत्पादन की लागत बाजार और मूल्य तीन चीजें प्रमुख होती है। उत्पादन अच्छा हो और फसल की कीमत समानुपातिक रूप से अच्छी मिले तो किसान इसकी ओर प्रेरित होगा।
कार्यक्रम के प्रारंभ में उप संचालक कृषि विकास श्री मनोज कश्यप ने बताया कि राज्य मिलेट्स प्रोत्साहन योजना के तहत मोटे अनाजों के उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों को इस ओर प्रेरित करने मोटे अनाज (मिलेटस) की ब्रांडिंग की जा रही है। प्रदर्शनी में ज्वार, बाजरा, कोदो, कुटकी, सांवा और रागी के बनने वाले उत्पाद और उनसे बनने वाले स्वादिष्ट पोषण युक्त व्यंजन रखे गये हैं। प्रदर्शनी में आए हुए सहभागियों ने स्व सहायता समूह एवं एफपीओ तथा कृषि मित्रों द्वारा मोटे अनाज से सतना जिले में निर्मित उत्पादों का अवलोकन और क्रय तथा मिलेटस से बने व्यंजनों, कोभरी, लाटा, ज्वार, बाजरा और मक्के की रोटी, कटलेट (बडा), कोदो-कुटकी का भात, चौसेला, भरता और रागी की स्वादिष्ट खीर का रसास्वादन किया।
(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)
(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)
कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
www.krishakjagat.org/kj_epaper/
कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: