Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

21 से 23 अप्रैल तक खरगोन मंडी में अनाज नीलामी कार्य बंद 

20 अप्रैल 2023, खरगोन: 21 से 23 अप्रैल तक खरगोन मंडी में अनाज नीलामी कार्य बंद – खरगोन अनाज मण्डी में 21 से 23 अप्रैल तक अनाज खरीदी का कार्य बंद रहेगा। मण्डी सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में मौसम खराब होने, अनाज के लिए लोडिंग गाड़ियों का समय पर उपलब्ध न होने से गाडियां लोडिंग नहीं हो रही है। जिससे स्टॉक अनाज की निकासी कार्य में विलंब हो रहा है। उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल शुक्रवार, 22 को बैंक की छुट्टी होने तथा 23 को रविवार का शासकीय अवकाश होने से अनाज मंडी में नीलामी कार्य बंद रहेगा। इस संबंध में मंडी व्यापारी संघ ने अनाज नीलामी कार्य में भाग नहीं लेने का आवेदन प्रस्तुत किया है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )