Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों के हित में छत्तीसगढ़ मॉडल को अन्य राज्य भी अपनाएं : श्री चन्द्राकर

महाराष्ट्र के महाबलेश्वर में नेफ्स्काब की राष्ट्रीय बैठक

25 मार्च 2023, रायपुर । किसानों के हित में छत्तीसगढ़ मॉडल को अन्य राज्य भी अपनाएं : श्री चन्द्राकर – राष्ट्रीय राज्य सहकारी बैंक महासंघ (नेफ्स्काब) मुम्बई के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर व जनरल असेम्बेली की बैठक में अपेक्स बैंक छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष और नेफ्स्काब के राष्ट्रीय संचालक श्री बैजनाथ चंद्राकर ने सुझाव दिया गया कि अन्य राज्यों में भी छत्तीसगढ़ मॉडल को अपनाया जाना चाहिए। केन्द्र एवं राज्य शासन को ब्याज अनुदान की राशि समितियों को समय उपलब्ध कराना चाहिए।

अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री चन्द्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सहकारिता क्षेत्र के लगातार मजबूत बनाया जा रहा है। इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहेे हैं। प्राथमिक कृषि साख समितियों में अंधोसंरचना के विकास के साथ-साथ नई समितियों का गठन किया जा रहा है। राज्य में 725 नवीन पैक्स का गठन किया जा चुका है। 

श्री चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्राथमिक साख सहकारी समितियों की सृदृढ़ता के लिए लगातार वित्तीय सहायता दी जा रही है। छत्तीसगढ़ शासन पैक्स व उपार्जन केन्द्रों में अंधोसंरचना विकास के तहत गोदाम सह कार्यालय भवन, फड़ व चबूतरे का निर्माण किया गया। समितियों के जरिए किसान हितैषी एवं हितग्राही मूलक योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। प्रदेश में गोधन न्याय योजना और वनांचल क्षेत्रों समर्थन मूल्य पर लघु वनोपजों की खरीदी से छग के आदिवासियों, किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरी है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महाबलेश्वर (महाराष्ट्र) में आयोजित बैठक की अध्यक्षता नेफ्स्काब के अध्यक्ष श्री कोंडरू रविन्द्र राव ने की। बैठक में नेफ्स्काब उपाध्यक्ष (गोआ) श्री उल्लास बी. फल देसाई, नेफ्स्काब उपाध्यक्ष हिमांचल प्रदेश श्री खुशी राम बालनाथ, नेफ्स्काब उपाध्यक्ष मिजोरम श्रीमती टी. लालमॉनपुई, नेफ्स्काब उपाध्यक्ष उत्तराखंड श्री दान सिंह रावत, नेफ्स्काब संचालक दिल्ली, श्री बैजेंद्र सिंह, एमडी महाराष्ट्र श्री विद्याधर वी. अनस्कर, नेफ्स्काब संचालक नागालैंड, श्री केखवेंगुलो लिया, नेफ्स्काब संचालक तमिलनाडु थिरु आर. इलंगोवान, नेफ्स्काब एमडी श्री बी.सुब्रमण्यम, छ.ग. अपेक्स बैंक के एजीएम श्री एल के चौधरी, प्रबंधक श्री ए के लहरे तथा अन्य पदाधिकारीगण  मौजूद थे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर:बांस को रोजगार का साधन बनाने के लिए कार्यशाला का आयोजन