Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

गौवंश को लम्पी से बचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

21 सितम्बर 2022, जयपुर: गौवंश को लम्पी से बचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – राजस्थान के पशुपालन मंत्री श्री लालचंद कटारिया ने कहा कि लम्पी स्किन बीमारी से गौवंश को बचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए पूरी सजगता और सतर्कता के साथ हरसंभव प्रयास सुनिश्चित किया जा रहा है। इस गंभीर बीमारी की रोकथाम के लिए औषधियों की पर्याप्त आपूर्ति के साथ ही गौवंश का तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। श्री कटारिया राज्य विधानसभा में लम्पी रोग के संबंध में हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में लम्पी रोग की पुष्टि होने पर पशुपालन विभाग ने 12 मई, 2022 को ही गाइड लाइन जारी कर बीमारी की रोकथाम एवं गौवंश को बचाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए थे।   

पशुपालन मंत्री ने कहा कि गोट पॉक्स टीकों की पूरी राशि राज्य सरकार की ओर से वहन की जा रही है। पशु चिकित्सा कार्मिकों की कमी दूर करने के लिए 200 पशु चिकित्सक अर्जेंट टेम्परेरी बेसिस (यूटीबी) पर नियुक्त किए गए हैं। 300 पशुधन सहायकों की भी यूटीबी पर नियुक्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि 1436 पशुधन सहायकों की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने वाली है, जिनमें से 730 पशुधन सहायकों को फील्ड में नियुक्त कर दिया है, चयन बोर्ड से सूची आते ही शेष पदों पर भी शीघ्र नियुक्ति दे दी जाएगी। साथ ही 900 पशु चिकित्सकों की भर्ती के लिए परीक्षा कराकर दस्तावेज सत्यापन का कार्य किया जा चुका है, हाईकोर्ट से अनुमति मिलते ही तुरंत यह पद भर दिए जाएंगे। नए पशु चिकित्सा केन्द्र खोलने एवं पशु चिकित्सा कार्मिकों की भर्ती के बाद अब राज्य में 500 से अधिक पशु एंबुलेंस की खरीद की जा रही है।

पशुधन बीमा योजना पुनः शुरू होगी 

पशुपालन मंत्री ने कहा कि गत सरकार के कार्यकाल के दौरान बंद हुई इस योजना को पुनः शुरू करने की प्रक्रिया महीने भर में पूरी कर ली जाएगी। राज्य सरकार ने 150 करोड़ रुपए खर्च कर छह लाख पशुओं का बीमा करने की घोषणा की थी। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: मंदसौर मंडी में सोयाबीन आवक बढ़ी; भाव पिछले साल की तुलना में कम लेकिन एमएसपी से अधिक

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )