राज्य कृषि समाचार (State News)

बिहार में मखाना की खेती को विस्तार देने के लिए सरकार की बड़ी पहल

30 अगस्त 2025, भोपाल: बिहार में मखाना की खेती को विस्तार देने के लिए सरकार की बड़ी पहल – बिहार में मखाने की खेती करने वाले किसानों की कमी नहीं है वहीं बिहार में उत्पादित होने वाले मखाने की मांग देश विदेशों में बनी हुई है लेकिन अब एक बार फिर राज्य की सरकार ने  मखाना की खेती को विस्तार देने के लिए बड़ी पहल की है। ‘एकीकृत बागवानी विकास मिशन’ के तहत मखाना अवयव योजना को मंजूरी दी गई है। इस योजना पर दो साल में करीब 17 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए लगभग 11.53 करोड़ रुपये और 2026-27 के लिए 5.45 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। इससे राज्य के 16 जिलों—कटिहार, पूर्णिया, दरभंगा, मधुबनी, किशनगंज, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, समस्तीपुर, भागलपुर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और मुजफ्फरपुर के किसानों को लाभ मिलेगा। राज्य के किसानों को उन्नत किस्मों जैसे स्वर्ण वैदेही और सबौर मखाना-1 का बीज दिया जाएगा। इसके अलावा खेती के लिए पारंपरिक उपकरणों की किट भी दी जाएगी। एक किट की कीमत लगभग 22,100 रुपये है, जिसमें से किसानों को 16,575 रुपये अनुदान मिलेगा। इस योजना से मखाना किसानों की लागत घटेगी और उत्पादन बढ़ेगा। सरकार का उद्देश्य मखाना को और ज्यादा बड़े स्तर पर “सुपर फूड” के रूप में बढ़ावा देना है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com