Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

श्री अहिल्या माता गौशाला में गोपाष्टमी पर्व 9 नवंबर को

08 नवंबर 2024, इंदौर: श्री अहिल्या माता गौशाला में गोपाष्टमी पर्व 9 नवंबर को –  श्री अहिल्या माता गौशाला जीव दया मंडल  के तत्वावधान में बाबू लाभचंद छजलानी मार्ग, केशरबाग, रेलवे क्रॉसिंग, इंदौर स्थित श्री अहिल्या माता गौशाला में गोपाष्टमी पर्व  9 नवंबर , शनिवार को प्रातः 7 : 30 से दोपहर 2 बजे तक मनाया जाएगा। इच्छुक गौ भक्त इस आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाएं।

 श्री अहिल्या माता गौशाला सेवा समिति से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष के गोपाष्टमी उत्सव में आभा मंडल टेस्टिंग, गर्भ संस्कार , कांसा चिकित्सा पद्धति से उपचार, बच्चों के लिए मिट्टी के बर्तन बनाने की कार्यशाला , गौ उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री के साथ ही गौ शाला में उपजे आंवला का निशुल्क वितरण विशेष आकर्षण रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि गोपाष्टमी मनाने की परंपरा द्वापर युग से चली आ रही है। गोपाष्टमी का त्यौहार भगवान कृष्ण और गायों को समर्पित है। इस दिन गौ माता की पूजा की जाती है और श्रीकृष्ण के साथ श्री राधा की भी पूजा की जाती है। मान्यता अनुसार भगवान श्री कृष्ण ने  कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा से कार्तिक शुक्ल सप्तमी तक गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठ ऊँगली पर धारण किया था। इसी दिन इन्द्र देव का अहंकार समाप्त हुआ था और श्री कृष्ण से माफ़ी मांगने पहुंचे थे। इस दिन गौ माता की पूजा करने से सभी  देवी – देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com