Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खुशखबरी! ग्वालियर के किसानों को मुफ्त मिलेगा सरसों का बीज, एमपी किसान पोर्टल पर जल्द करें पंजीयन

18 अक्टूबर 2025, भोपाल: खुशखबरी! ग्वालियर के किसानों को मुफ्त मिलेगा सरसों का बीज, एमपी किसान पोर्टल पर जल्द करें पंजीयन – मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले को राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन (नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल) योजना के तहत राधिका किस्म का 140 क्विंटल सरसों बीज प्राप्त हुआ है। यह बीज किसानों को नि:शुल्क वितरित किया जा रहा है। जिले में सरसों उत्पादन को बढ़ावा देना एवं खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार ने यह बीज उपलब्ध कराया है।

“पहले आओ-पहले पाओ” के तहत किया जाएगा वितरण

उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास आर एस जाटव ने बताया कि यह बीज जिले के समस्त विकासखंड स्तर से “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर वितरित किया जाएगा। एक कृषक को अधिकतम 5 किलो ग्राम बीज निःशुल्क वितरित किया जाएगा। यह बीज लेने के इच्छुक कृषकों को एमपी किसान पोर्टल पर पंजीयन कराना अनिवार्य है। पंजीयन के बाद कृषक अपने क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर बीज प्राप्त कर सकते हैं।

नि:शुल्क सरसों का बीज लेने के इच्छुक कृषक एमपी किसान पोर्टल (https://mpkisan.gov.in) पर पंजीयन करा सकते हैं। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिये संबंधित कृषि विस्तार अधिकारी अथवा कृषि विभाग कार्यालय से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें