Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

यूपी के किसानों के लिए खुशखबरी, मूंग मूंगफली की होगी एमएसपी पर खरीदी

12 जून 2025, भोपाल: यूपी के किसानों के लिए खुशखबरी, मूंग मूंगफली की होगी एमएसपी पर खरीदी – यूपी के किसानों के लिए यह खुशखबरी ही होगी कि सरकार उनके द्वारा उत्पादित मूंग और मूंगफली की खरीदी एमएसपी पर खरीदेगी। हालांकि इस बात की उम्मीद किसानों को जरूर थी  लेकिन खरीदी को मंजूरी देकर सरकार ने यूपी के किसानों को यह बड़ा तोहफा दिया है।

केंद्र की मोदी सरकार और योगी सरकार ने मिलकर मूंग और मूंगफली की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य  पर खरीदने का फैसला किया है। ये निर्णय उन किसानों के लिए राहत की साँस लेकर आया है, जो दिन-रात खेतों में पसीना बहाते हैं। इस साल जायद सीजन 2024-25 में मूंग के लिए 34,720 मीट्रिक टन और मूंगफली के लिए 50,750 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य रखा गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में इसकी पुष्टि की। ये कदम किसानों की आय को मजबूत करने और खेती को फायदेमंद बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। इस साल उत्तर प्रदेश में मूंग की खेती 1.60 लाख हेक्टेयर और मूंगफली की खेती 1.74 लाख हेक्टेयर में हुई है। केंद्र सरकार ने इन दोनों फसलों को MSP पर खरीदने की मंजूरी दे दी है। मूंग के लिए 34,720 मीट्रिक टन और मूंगफली के लिए 50,750 मीट्रिक टन का खरीद लक्ष्य तय किया गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो इस लक्ष्य को और बढ़ाया जा सकता है। गाँव के छोटे और मझोले किसानों को इस फैसले से बड़ा फायदा होगा। अब उन्हें मंडियों में कम दाम पर फसल बेचने की मजबूरी से राहत मिलेगी, और मेहनत का सही दाम मिलेगा। केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार मिलकर किसानों के हित में काम कर रही हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को जायद फसलों की स्थिति बताई। उन्होंने मूंग और मूंगफली की MSP पर खरीद का अनुरोध किया, जिसे तुरंत मंजूर कर लिया गया। शाही ने इस त्वरित फैसले की तारीफ की और कहा कि ये योगी सरकार की किसान हितैषी नीतियों और केंद्र के सहयोग का नतीजा है। गाँव के किसानों के लिए ये फैसला उनकी आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने वाला है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com