राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों के लिए खुशखबरी! ड्रिप, स्प्रिंकलर और मिनी स्प्रिंकलर पर अनुदान के लिए आवेदन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई

15 जुलाई 2026, भोपाल: किसानों के लिए खुशखबरी! ड्रिप, स्प्रिंकलर और मिनी स्प्रिंकलर पर अनुदान के लिए आवेदन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई – मध्यप्रदेश के कटनी जिले के किसानों के लिए आधुनिक सिंचाई सुविधाओं का लाभ लेने का सुनहरा अवसर उपलब्ध हुआ है। कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना एवं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत ड्रिप सिस्टम, स्प्रिंकलर एवं मिनी स्प्रिंकलर हेतु आवेदन प्रक्रिया 13 जुलाई से प्रारंभ कर दी गई है। 

ऑनलाइन करना होगा आवेदन

कृषि विभाग ने जिले के सभी किसानों को सूचित किया है कि इच्छुक कृषक ई-कृषि अनुदान पोर्टल mpdage.org पर निर्धारित पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय-सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ते हुए सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करना और कृषि उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित करना है।        

विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय रहते आवेदन करें। आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए किसान अपने नजदीकी कृषि कार्यालय, कृषि विस्तार अधिकारी या संबंधित विकासखंड के कृषि कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: G