Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

किसानों को नर्सरी खोलने का सुनहरा मौका: बिहार सरकार दे रही है प्रति हेक्टेयर ₹10 लाख, जानें कैसे करें आवेदन

05 जुलाई 2025, पटना: किसानों को नर्सरी खोलने का सुनहरा मौका: बिहार सरकार दे रही है प्रति हेक्टेयर ₹10 लाख, जानें कैसे करें आवेदन – बिहार सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने और बागवानी को प्रोत्साहित करने के लिए नई पहल कर रही है। कृषि विभाग के अधीन उद्यान निदेशालय ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए “छोटी नर्सरी की स्थापना” योजना शुरू की है। इस योजना के तहत किसानों को नर्सरी खोलने पर प्रति हेक्टेयर ₹10 लाख तक का अनुदान मिलेगा।

क्या है योजना का उद्देश्य?

इस योजना का मकसद राज्य में निजी क्षेत्र में छोटी-छोटी नर्सरी की स्थापना को बढ़ावा देना है ताकि किसानों को स्वरोजगार का मौका मिले और स्थानीय स्तर पर पौधों की गुणवत्ता और उपलब्धता में सुधार हो।

कितनी मिलेगी सब्सिडी?

1. इस योजना के तहत प्रति हेक्टेयर 20 लाख रुपए की अनुमानित लागत मानी गई है।
2. इसमें से 50% यानी ₹10 लाख तक की सब्सिडी सरकार देगी।
3. यह अनुदान डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के ज़रिए किसानों के खातों में दिया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

योजना से किसानों को क्या लाभ होंगे?

1. किसानों और युवाओं को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा।
2. बागवानी क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा।
3. पौधों की गुणवत्ता और आपूर्ति में सुधार होगा।
4. नर्सरी से किसानों की अतिरिक्त आय का स्रोत बनेगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कैसे करें आवेदन?

1. सबसे पहले बिहार उद्यान निदेशालय की वेबसाइट पर जाएं।
2. वहाँ से “छोटी नर्सरी का मॉडल प्रोजेक्ट” डाउनलोड करें।
3. प्रोजेक्ट रिपोर्ट को भरें और अपने जिले के जिला उद्यान पदाधिकारी को जमा करें।
4. फिर वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें।
5. आवेदन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें – जैसे पहचान पत्र, ज़मीन के कागज़, बैंक डिटेल आदि।

ध्यान रखने योग्य बातें

1. आवेदन करते समय सभी जानकारी पूरी और सही भरें।
2. अधूरी जानकारी या गलत दस्तावेज़ होने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।
3. योजना का लाभ पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com