Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

झाबुआ जिले में दो एफपीओ का गठन इंटीग्रेटेड सोशियो इकनोमिक डेवलपमेंट सेंटर द्वारा

18 जनवरी 2022, झाबुआ । झाबुआ जिले में दो एफपीओ का गठन इंटीग्रेटेड सोशियो इकनोमिक डेवलपमेंट सेंटर द्वारा – नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्री नितिन अलोने ने बताया कि नाबार्ड प्रायोजित और भारत सरकार के 10000 किसान उत्पादक कंपनी योजना के तहत झाबुआ जिले में दो कंपनियों का गठन इंटीग्रेटेड सोशियो इकनोमिक डेवलपमेंट सेंटर संस्था द्वारा किया गया है। एक कंपनी की स्थापना पेटलावद विकास खंड के ग्राम पंथ बोराली में की गई है। दूसरी कंपनी थांदला विकासखंड के ग्राम परवलिया में स्थापित है। जिले के पांच सौ पचास किसान इन दो कंपनियों के अंशधारक बन गए है। पेटलावद स्थित कम्पनी ने व्यवसाय प्रारम्भ कर दिया है। इन कंपनियों के संचालक मंडल सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण थांदला में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में मुख्यतः किसान कंपनी के सफल संचालन हेतु आवश्यक नियम, कानून की जानकारी प्रदान की गई।

प्रशिक्षण को  संस्था के श्री द्वारका सिंह, आजीविका मिशन के जिला परियोजना अधिकारी श्री देवेंद्र श्रीवास्तव, मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक, परवलिया के शाखा प्रबंधक श्री अम्बरीष, मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक, थांदला के शाखा प्रबंधक श्री शिवहरे और नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक नितिन अलोने ने संबोधित किया। सभी संचालको ने प्रशिक्षण के दौरान प्रदान जानकारी को अत्यंत आवश्यक और महत्वपूर्ण माना। उन्होंने इस जानकारी के आधार पर कंपनी को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

महत्वपूर्ण खबर: ट्रैक्टर से संचालित छोटी चावल मशीन

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile