Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जागरूकता रथ के ज़रिए किसानों को किया जा रहा जागरूक  

10 सितम्बर 2024, बुरहानपुर: जागरूकता रथ के ज़रिए किसानों को किया जा रहा जागरूक – कृषि उपज मंडी समिति बुरहानपुर द्वारा सम्पूर्ण मंडी क्षेत्रान्तर्गत  गांवों तथा ग्राम पंचायतों में कृषकों को जागरूक करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इस हेतु जागरूकता रथ के माध्यम से भी कृषकों को जागरूक किया जा रहा है। अभियान के तहत आज जागरूकता रथ को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं मंडी भारसाधक अधिकारी श्रीमती पल्लवी पौराणिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रथ के माध्यम से किसानों को आवश्यक जानकारी दी जायेगी। अपील की जा रही है कि, किसान अपनी उपज मंडी प्रांगण  में अनुबंध पर्ची प्राप्त कर विक्रय करें। वहीं मंडी प्रांगण के बाहर सौदा पत्रक या एम.पी.  फार्म गेट  ऐप के माध्यम से मंडी के लाइसेंसधारी व्यापारी को ही बिक्री की जाए तथा व्यापारी से उपज का भुगतान उसी दिन प्राप्त करें।

वर्तमान में देखने में आ रहा है कि, गांवों से बिना लायसेंसधारी व्यापारी जो कृषक के घर से ही कृषि उपज की खरीदी कर लेते है, जिससे कृषक को उचित मूल्य नहीं मिल पाता एवं भुगतान प्राप्त होने में धोखाधड़ी की जोखिम भी बनी रहती है। बगैर लायसेंसी व्यापारी को उपज का विक्रय ना करें और धोखाधड़ी से  बचें । इस अवसर पर मंडी सचिव श्री हरेन्द्रसिंह सिकरवार सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित  थे ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com