Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को सिखाई आधुनिक खेती की तकनीक

25 दिसंबर 2025, ग्वालियर: किसानों को सिखाई आधुनिक खेती की तकनीक – कृषि विज्ञान केंद्र ग्वालियर द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जन्मतिथि के उपलक्ष्य में देश भर में मनाए गए किसान दिवस का आयोजन ग्वालियर जिले के भितरवार विकासखंड के मस्तूरा ग्राम में किया गया l इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्री जितेंद्र सिंह रावत एवं मस्तुरा के सरपंच श्री बुद्ध खान उपस्थित थे। कार्यक्रम में कुल 107 कृषकों द्वारा सहभागिता की गई l

प्रारंभ में कार्यक्रम के उद्देश्य एवं चौधरी चरण सिंह द्वारा किसानों के हित में किए गए कार्यों तथा धान ,गेहूं फसल पद्धति अंतर्गत नवीन धान एवं गेहूं की उत्पादन की नवीन तकनीकों जैसे धान उत्पादन की डीएसआर तकनीक गेहूं उत्पादन की सीधी बिना फसल अवशेष को आग लगाकर जीरो टिलेज मशीन से या सुपर  सीडर  का उपयोग करते हुए खेती किसान  कैसे करें इस बारे में विस्तृत जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र ग्वालियर के प्रमुख एवं वैज्ञानिक डॉ शैलेंद्र सिंह कुशवाह द्वारा दी गई l

कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती के विभिन्न घटकों एवं उनका उपयोग कैसे किया जाए जिससे जहरीले रसायनों से मुक्त फसल उत्पादन पद्धति को अपनाने के लिए किसान भाई आगे बढ़े, इस बारे में जानकारी केंद्र के वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी डॉ एस सी श्रीवास्तव द्वारा दी गई l  केंद्र की वैज्ञानिक कृषि वानिकी डॉ अमिता शर्मा द्वारा भी प्राकृतिक खेती से अधिक लाभ कैसे कमा सकते हैं। इस बारे में कृषकों को प्राकृतिक खेती के विभिन्न तकनीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा किसान दिवस का आयोजन मस्तुरा ग्राम में करने हेतु कृषि विज्ञान केंद्र का आभार माना।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें