Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान: केवीके केशवना में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की 40वीं बैठक, 2026 की कृषि कार्ययोजना पर चर्चा

25 दिसंबर 2025, जयपुर: राजस्थान: केवीके केशवना में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की 40वीं बैठक, 2026 की कृषि कार्ययोजना पर चर्चा – कृषि विज्ञान केन्द्र, केशवना में मंगलवार को 40वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. सेवा राम कुमावत उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. सेवा राम कुमावत ने केंद्र की विभिन्न प्रदर्शन इकाइयों का भ्रमण किया एवं केंद्र द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए वार्षिक प्रतिवेदन पर सुझाव साझा करते हुए प्रभावी तकनीकी को अधिक से अधिक किसानों एवं नए गाँवों तक तक पहुंचाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि एंग्रेकनोज व निमेटोड की समस्या को देखते हुए खेतां पर परीक्षण के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान के अनार केंद्र, सोलापुर से जानकारी ली जावें एवं जैविक खेती करने वाले किसानो हेतु जैविक प्रमाणीकरण करवाया जावें। उन्होंने केंद्र की गतिविधियों का प्रभाव आंकल्लन करने की सलाह भी दी।

केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार ने केंद्र की वर्ष 2024-25 की वार्षिक गतिविधियों की प्रगति तथा आगामी वर्ष 2026 की कार्य योजना का विस्तार से प्रस्तुतीकरण दिया। केंद्र के शस्य विज्ञान विशेषज्ञ बिरम सिंह गुर्जर, उद्यान विशेषज्ञ डॉ. पवन कुमार पारीक एवं प्रसार विशेषज्ञ सुमन शर्मा ने विभिन्न विषयों का प्रगति प्रतिवेदन एवं कार्य योजना प्रस्तुत की।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कार्यक्रम में सहकारिता के उप रजिस्ट्रार सुनील वीरभान, सहायक निदेशक सुनीता ढाका, सहकारी निरीक्षक जमना मेघवाल, कृषि अनुसंधान केंद्र जालोर के डॉ. अर्जुन बिर्जनिया, डॉ. रतन लाल शर्मा, डॉ. धर्मेन्द्र मीणा सहित प्रगतिशील कृषक सोनाराम माली, गुमानसिंह, माँगाराम एवं महिला कृषक मोहिनी देवी व भटकी देवी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सुझाव दिए। 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture