Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)राज्य कृषि समाचार (State News)

पैडी हार्वेस्टर केंद्र स्थापित करने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

23 दिसंबर 2025, इंदौर: पैडी हार्वेस्टर केंद्र स्थापित करने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित – संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी , मप्र , भोपाल द्वारा   पैडी हार्वेस्टर केंद्र स्थापित करने हेतु इच्छुक व्यक्तियों से  ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं, जो 30  दिसंबर 2025  तक  प्रस्तुत किए जा सकेंगे।  आवेदन करने हेतु www.chc.mpdage.org पोर्टल पर जाएं ।

प्रदेश में कुल 10 ( सामान्य 5 , अनुसूचित जाति 2  और अनुसूचित जनजाति 3 ) पैडी हार्वेस्टर केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य है। जो भोपाल, नर्मदापुरम ,रीवा / शहडोल ,जबलपुर ,  ग्वालियर / चंबल संभाग के सभी जिलों एवं सागर संभाग  में  (दमोह और पन्ना जिले )  के लिए है।  आवेदन वित्तीय वर्ष 2025 -26  हेतु ही वैध रहेंगे। प्रत्येक आवेदक को आवेदन हेतु धरोहर राशि एक लाख रु बैंक ड्राफ्ट के रूप में जमा करनी होगी। जिसे केंद्र स्थापित होने पर  भौतिक सत्यापन के  उपरांत लौटाई जा सकेगी ।

योजनान्तर्गत एक ग्राम तथा एक परिवार में एक ही पैडी हार्वेस्टर केंद्र दिए जाने का प्रावधान है। पूर्व में जिन के ग्राम / परिवार ने यह यंत्र लिया है , वे इसमें पात्र नहीं होंगे। आवेदनों का सत्यापन आवेदित जिलों में 2  जनवरी 2026  को किया जाएगा। प्रत्येक पैडी हार्वेस्टर केंद्र हेतु क्रय की गई लागत ( अधिकतम राशि 30  लाख रु ) पर आवेदकों को 40  % अधिकतम 10  लाख रुपए तक का  क्रेडिट लिंक्ड बैंक एंडेड सब्सिडी अनुदान दिया जाएगा। आवेदक को अन्य शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें